जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन में प्रचार करने इटावा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जानिए- क्या कहा

UP Panchayat Chunav Latest News जनसभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित महासचिव प्रकाश प्रधान प्रभारी सचिव विजय मिश्रा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:36 PM (IST)
जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन में प्रचार करने इटावा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जानिए- क्या कहा
कन्नौज में रुके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू।

इटावा, जेएनएन।  UP Panchayat Chunav Latest News कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' मंगलवार को सरसईनावर के बाजार में जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भ्रष्ट सरकार का पूरी ताकत से विरोध कर रही है। भ्रष्ट सरकार को हटाने का काम पंचायत चुनाव से शुरू हो रहा है। भाजपा के नेता सत्ता में आने के लिए वोट मांग रहे थे तो जनता का चौकीदार बनने का प्रचार कर रहे थे लेकिन इस सरकार ने किसानों को खेतों का पहरेदार बनाकर छोड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ताखा प्रथम से मंजीत शाक्य, ताखा द्वितीय से कुलदीप तिवारी के लिए समर्थन मांगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहीं ये बातें: नुक्कड़ सभी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर महिलाएं एवं युवा सभी परेशान हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों का धान मिट्टी के मोल जा रहा है तो गेहूं की खुली लूट की जा रही है। शासन प्रशासन को किसानों द्वारा पराली जलाना तो सेटेलाइट से दिख जाता है, लेकिन उनकी फसल की लूट नहीं दिखती। प्रशासन किसानों की ओर ध्यान दे। यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी प्रत्येक मंडी पर जाकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगी।

जनसभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रभारी सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, मोहम्मद राशिद, आरबी सिंह पाल, सुरेश शाक्य, युवा जिलाध्यक्ष फिरदोश वारिस आदि उपस्थित रहे।

कन्नौज में भी रुके: अजय कुमार मंगलवार शाम गुरसहायगंज के तेराजाकेट पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाएगा। कोविड-19 के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हो गए। a

chat bot
आपका साथी