कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : जीत की ओर बढ़ा यूपी, अंतिम दिन चाहिए छह विकेट Kanpur News

यूपी ने 344 रन पर घोषित की पारी बढ़त के आधार पर राजस्थान को दिया 485 रन का लक्ष्य राजस्थान ने 121 रन पर गंवाए चार विकेट।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 09:02 AM (IST)
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : जीत की ओर बढ़ा यूपी, अंतिम दिन चाहिए छह विकेट Kanpur News
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : जीत की ओर बढ़ा यूपी, अंतिम दिन चाहिए छह विकेट Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। यूपी और राजस्थान के बीच ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्राफी के मैच में यूपी को जीत की सुगंध आने लगी है। शनिवार को 485 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 121 रन पर चार विकेट गंवा चुकी है। अब अंतिम दिन जीत दर्ज करने के लिए मेजबान को छह विकेट लेने होंगे।

शतक नहीं पूरा कर पाए अभिषेक

मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में यूपी ने दो विकेट के नुकसान पर 142 रनों से आगे खेलना शुरू किया। टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (98) के रूप में लगा, वह शतक नहीं पूरा कर पाए। इसके बाद कप्तान करन शर्मा ने विकेट कीपर संदीप के साथ मिलकर खेलते हुए टीम का स्कोर 229 रन पर पहुंचाया। करन 42 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। बाद में संदीप (58), समीर (नाबाद 56) व मोहित के 29 रनों की बदौलत यूपी ने सात विकेट पर 344 रन पर पारी घोषित कर दी। राजस्थान की ओर से एमजे, एबी ने दो व एसएस धीवन ने एक विकेट हासिल किया। पहली पारी में मिली 140 रन की बढ़त और दूसरी पारी में बनाए गए 344 रन की बदौलत यूपी ने मेहमान टीम को 485 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है।

दस रन पर ही लगा राजस्थान को पहला झटका

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका महज 10 रन के योग पर सलामी बल्लेबाज डीए अग्रवाल (6) के तौर पर लगा। इसके बाद एसवी जोशी (22) व एसए आहूजा 8 रन पर चलते बने। राजस्थान ने 101 रन के योग पर चौथा विकेट गंवाया। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम 121 रन बना चुकी थी। यूपी की ओर से जसमेर ने दो, कुनाल और करन ने एक-एक विकेट हासिल की है। अभी राजस्थान की टीम यूपी ने 364 रन पीछे है और उसके सिर्फ छह विकेट शेष हैं।

स्कोर कार्ड

टॉस : उत्तर प्रदेश (बल्लेबाजी)

उप्र पहली पारी : 230 रन पर ऑल आउट (75 ओवर)

राजस्थान की पहली पारी : 90 रन पर ऑल आउट (41.4)

उत्तर प्रदेश दूसरी पारी : छह विकेट पर 344 रन पर घोषित (105.5 ओवर)

अभिषेक बोल्ड एमजे (98)

राहुल रावत बो. एमजे (24)

शिवम का. एमजे बो. कूकना (36)

करन रन आउट डीए अग्रवाल (42)

संदीप पगबाधा धीवन (58)

समीर चौधरी नाबाद (56)

मोहित का. पीएम बो. एबी (29)

विकेत पतन : 1/56, 2/134, 3/173, 4/229, 5/293, 6/344

गेंदबाज              ओवर   मेडन   रन    विकेट

एसएस धीवान      15          2     62      1

एमजे                 33          5      92      2

एबी                 32.5        7      94       2

एमएम              5            1      21       0

डीआर चौधरी  11          1         50       0

पीएम सिंह      7            2         15       0

डीआर गजराज 2          0        10         0

राजस्थान दूसरी पारी : चार विकेट के नुकसान पर 121 (41.5)

एम जिगना का. संदीप बो. जमशेर (49)

डीए अग्रवाल का. सावन बो. कुनाल (6)

एसवी जोशी का. करन बो. जमशेर (22)

एसए आहूजा का. राहुल बो. रावत (8)

डीआर गजराज नाबाद (14)

एएम स्वामी नाबाद (12)

विकेट पतन : 1/10, 2/62, 3/83, 4/101

गेंदबाज       ओवर     मेडन      रन   विकेट

मोहित            4         2         4       0

कुनाल           4         0        14       1

जसमेर        14         2       50        2

शिवा        10.5         3       23        0

करन         9           1       21          1  

chat bot
आपका साथी