निर्यातकों को प्रोत्साहित करेगा आजादी का अमृत महोत्सव, एक्सपोर्टर कान्क्लेव में मिलेंगी नई जानकारियां

पूरे प्रदेश में उद्यमियों को केंद्रीय स्तर से जारी नए आदेशों और सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक्सपोर्टर कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:57 AM (IST)
निर्यातकों को प्रोत्साहित करेगा आजादी का अमृत महोत्सव, एक्सपोर्टर कान्क्लेव में मिलेंगी नई जानकारियां
कानपुर में 24 से 26 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम।

कानपुर, जेएनएन। आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहा विदेश व्यापार महानिदेशालय 26 सितंबर तक एक्सपोर्टर कानक्लेव आयोजित कर रहा है। इसके तहत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कानपुर में निर्यातकों के लिए यह कार्यक्रम 24 सितंबर को होगा। इसमें निर्यातकों की समस्याएं तो सुनी ही जाएंगी। इसके अलावा उन्हें नए निर्देशों की जानकारी भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा शामिल होंगे।

कोरोना के बाद लगातार निर्यात बढ़ रहा है। उद्यमियों को उत्पादन और माल बेचने को लेकर किसी तरह की कोई समस्या ना आए, इसलिए बहुत सारे नए नए आदेश भी केंद्र के स्तर से जारी किए गए हैं। इनके जरिए निर्यातकों को सुविधाएं तो मिलने लगी हैं लेकिन अब भी बहुत से निर्यातकों को इन नए आदेशों की जानकारी नहीं है। इस कान्क्लेव में किसी केंद्रीय मंत्री के आने की उम्मीद है, इसके अलावा निर्यात से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इसमें एक सत्र निर्यातकों को नए नियमों की जानकारी देने का होगा। इसका लाभ वे निर्यातक उठा सकेंगे जो आदेश होने के बाद भी उनकी सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ निर्यातकों को यह भी बताएंगे कि वे कैसे अपने उत्पाद की लागत को कम करें जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्व की दूसरी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा की जा सके।

इसके साथ ही निर्यातकों की समस्याओं को भी एक सत्र में सुना जाएगा। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी मौके पर ही अपने स्तर से कार्यवाही करेंगे। संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक इस कार्यक्रम में निर्यातकों को उनके उत्पाद की लागत कम करने की भी जानकारियां दी जाएंगी।

-पनकी साइट पांच में आइआइए भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें निर्यात की संभावनाओं, निर्यात के अवसर व निर्यात के लिए दी जा रही सुविधाओं को बताया जाएगा। -सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर।

-पूरे देश में यह आयोजन हो रहा है। इसके जरिए निर्यात को बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। इस वर्ष 30 फीसद निर्यात बढाऩे का लक्ष्य है। -अमित कुमार, संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार।

chat bot
आपका साथी