चौपाल और सहभोज के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक भूपेश अवस्थी ने बताया कि श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही है और सहभोज के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी इसकी रूपरेखा बनाई गई है ताकि ज्यादा लाभ दिया जा सके

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:05 AM (IST)
चौपाल और सहभोज के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

जासं, कानपुर : प्रदेश में श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें 21 योजनाएं संगठित और 14 योजनाएं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं। यह जानकारी बुधवार को निराला नगर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेश अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच एक हजार चौपाल और सहभोज श्रमिक बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों और संस्थानों में आयोजित करके सरकार द्वारा चलाई जा रही इन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी जाएगी। इन आयोजन का निर्णय भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में बैठक के दौरान प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल के दिशा निर्देश पर लिया गया है। क्षेत्रीय संयोजक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा श्रमिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पांच लाख का निश्शुल्क इलाज और दो लाख दुघर्टना बीमा भी दिया जा रहा है। योजनाओं का पंजीयन निश्शुल्क है।

chat bot
आपका साथी