कानपुर के सरसौल में 30 करोड़ से बनेगा आरओबी, औद्याेगिक मंत्री सतीश महाना ने निर्माण शुरू कराने का दिया निर्देश

साढ़-सरसौल मार्ग पर नर्वल व जहानाबाद जाने वाले लोगों को रेलवे क्रासिंग सरसौल में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने रेलवे क्रासिंग सरसौल पर प्रस्तावित आरओबी स्थल का निरीक्षण किया

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:27 PM (IST)
कानपुर के सरसौल में 30 करोड़ से बनेगा आरओबी, औद्याेगिक मंत्री सतीश महाना ने निर्माण शुरू कराने का दिया निर्देश
अधिकारियों के साथ आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना।

कानपुर, जेएनएन। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सरसौल का निरीक्षण कर रेलवे के अधिकारियों को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। बता दें कि महाराजपुर के रेलवे स्टेशन सरसौल में अगले सप्ताह से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू हो जाएगा। लगभग तीस करोड़ बजट शासन से जारी हुआ है। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा।

साढ़-सरसौल मार्ग पर नर्वल व जहानाबाद जाने वाले लोगों को रेलवे क्रासिंग सरसौल में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने रेलवे क्रासिंग सरसौल पर प्रस्तावित आरओबी स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सतीश महाना ने रेलवे के प्रयागराज मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर आइ पी एस यादव से पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली। 

अधिकारियों ने बताया कि आरओबी का बजट लगभग तीस करोड़ रुपये है। रोड सेफ्टी वर्क्स निर्माण एजेंसी है। प्रगति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को ठेका मिला है।आरओबी टू लेन होगा जो कि लगभग सात सौ मीटर लंबा होगा। दोनों तरफ चार-चार मीटर सर्विस लेन दी जाएगी। निर्माण के दौरान प्रयागराज हाईवे से नर्वल मोड़ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। अभी वैकल्पिक रास्ता हाथीपुर अंडरपास व खजुरिया अंडरपास से सुझाया गया है।अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सतीश महाना ने बताया कि बहुत जल्द अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी