UP Budget 2021 Expectation : कानपुर में सरसैया घाट पुल समेत तमाम विकास कार्यों को आज मिल सकती है हरी झंडी

UP Budget 2021 Expectation विनायकपुर कल्याणपुर आवास विकास में सीवर लाइन का प्रस्ताव। पेयजल की पाइप लाइन और संपर्क मार्ग पर भी मुहर लगने की उम्मीद। मंत्री सतीश महाना बोले सरसैया घाट पर गंगा पुल बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:10 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:10 AM (IST)
UP Budget 2021 Expectation : कानपुर में सरसैया घाट पुल समेत तमाम विकास कार्यों को आज मिल सकती है हरी झंडी
आज पेश होने वाले राज्य सरकार के बजट से संबंधित सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। UP Budget 2021  Expectation राज्य सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए जाने वाले बजट में सरसैया घाट पुल को हरी झंडी मिल सकती है। इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने प्रस्ताव दिया है। वहीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र के अलावा अपने विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों के लिए सीवर और पेयजल लाइन के प्रस्ताव दिए हैं।

बोले जनप्रतिनिधि  सरसैया घाट पर गंगा पुल बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। सोमवार को पेश होने वाले बजट में इस पर मुहर लग सकती है। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए ट्यूबवेल और एयरपोर्ट की दो लेन सड़क को चार लेन में बदलने का प्रस्ताव भी दिया है। - सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री विनायकपुर, कल्याणपुर उत्तरी, कल्याणपुर दक्षिणी, आवास-विकास वार्ड में सीवर लाइन का प्रस्ताव दिया है। विनायकपुर में पेयजल का संकट है। यहां पाइप लाइन डाले जाने का भी प्रस्ताव दिया है। - नीलिमा कटियार, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री अर्मापुर की नहर को पक्का करने और आवास विकास की सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। वैसे ही शहर के अंदर से कच्ची नहर नहीं निकलनी चाहिए। -  सुरेंद्र मैथानी, विधायक, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र रिंग रोड के लिए प्रस्ताव दिया है। जो डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को लाभ मिले। - अभिजीत सिंह सांगा, विधायक, बिठूर विधानसभा क्षेत्र

chat bot
आपका साथी