UP Budget 2021 Expectation: बजट से आस लगाए बैठे कानपुर के उद्यमी, बोले - पुराने उद्योगों को भी मजबूत करे सरकार

UP Budget 2021 Expectation उद्यमी बोले औद्योगिक क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा मजबूत करे राज्य सरकार। उद्योगों के गृह कर के सात से आठ गुना होने की समस्या को खत्म किया जाए। लेकिन इस बार बजट में पुराने उद्योगों के लिए भी कुछ राहतों की घोषणा की जाए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:12 AM (IST)
UP Budget  2021 Expectation: बजट से आस लगाए बैठे कानपुर के उद्यमी, बोले - पुराने उद्योगों को भी मजबूत करे सरकार
उद्योगों को शहर की आबादी से दूर जगह दी जाए

कानपुर, जेएनएन। UP Budget 2021 Expectation प्रदेश सरकार के सोमवार को आ रहे बजट से उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। वर्षों से संचालित हो रही औद्योगिक इकाइयां जो कोरोना काल के दौरान मुश्किल में आ गईं, उनके संचालकों को भी इस बजट में उम्मीद है। उद्यमियों के मुताबिक सरकार पिछले काफी समय से नए उद्योगों को तो राहत दे रही है लेकिन इस बार बजट में पुराने उद्योगों के लिए भी कुछ राहतों की घोषणा की जाए।

उद्यमियों का कहना है कि आज तमाम उद्योग शहर की आबादी वाले क्षेत्र में आ गए हैं। इससे तमाम परेशानियां हो रही हैं। शहर में नो एंट्री की समस्या है। अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाणपत्र आसानी से नहीं मिलता। इसीलिए ऐसे उद्योगों को शहर की आबादी से दूर जगह दी जाए, ताकि वहां उद्योग स्थानांतरित किए जा सकें।

उद्यमी बोले आज प्रदेश में माहौल बनाने की बात है। गृह कर की समस्या उद्यमियों के सामने आ रही है। उन्हें सामान्य के मुकाबले सात से आठ गुना गृहकर देना पड़ रहा है। इसे ठीक किया जाए।  - लाडली प्रसाद, संयोजक कानपुर, लघु उद्योग भारती। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है। इसलिए अच्छा बजट होने की उम्मीद है। औद्योगिक आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाना चाहिए। साथ ही औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएं। - मुकुल टंडन, अध्यक्ष, मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश। औद्योगिक क्षेत्र की सूरत सुधारें। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को ठीक किया जाए, ताकि वहां का आवागमन भी सुधरे। इसके लिए औद्योगिक अवस्थापना निधि को बढ़ाया जाए। - मनोज बंका, अध्यक्ष, प्राविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सरकार और राहत दें। सरकार ने कहा है कि उद्योग पहले चालू करें फिर औपचारिकताएं पूरी करें। इसे ठीक तरह से लागू कराया जाए। - आलोक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।

chat bot
आपका साथी