Kanpur oxygen crises: एक माह में शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट, एक घंटे में भरेगा 100 सिलिंडर

कोरोना संक्रमण के समय मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है। शहर में सिर्फ चार जगह ऑक्सीजन रीफिलिंग होने से सिलिंडर लेकर लोगों की कतार कम नहीं हो रही है। इसके चलते शहर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की कवायद तेज हो गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:57 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:57 AM (IST)
Kanpur oxygen crises: एक माह में शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट, एक घंटे में भरेगा 100 सिलिंडर
कानपुर में कम होगा ऑक्सीजन का संकट

कानपुर, जेएनएन। एक माह में पनकी में 100 सिलिंडर प्रति घंटा भरने वाला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इससे शहर में काफी हद तक ऑक्सीजन संकट से राहत मिलेगी। सर्किट हाउस में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ बैठक में उद्यमियों ने यह जानकारी दी। मंत्री ने ऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट जल्द से जल्द शुरू करने को कहा है।

सर्किट हाउस में ही बैठक में उपायुक्त उद्योग सूर्य प्रकाश यादव ने उद्यमियों से फोन पर बात की। इस दौरान अशोका इंडस्ट्रीज के अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके पनकी स्थित भूखंड पर एक माह में प्रति घंटा 100 ऑक्सीजन सिलिंडर भरने की क्षमता वाला प्लांट शुरू हो जाएगा। राधे-राधे इस्पात के नवीन जैन ने बताया कि वह विदेश से ऑक्सीजन प्लांट आयात कर रहे हैं। एक सप्ताह में प्लांट आने की संभावना है। इसके अलावा वह मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 100 सिलिंडर खरीद चुके हैं। इसके अलावा 350 सिलिंडर की खरीद का ऑर्डर दे चुके हैं। इनकी डिलीवरी 25 दिनों में हो जाएगी। नवीन कुरेले ने 20 दिन में 200 सिङ्क्षलडर की खरीद करने के बारे में बताया। नितेश जसरानी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट निर्माता इकाइयों प्लांट लगवाने के लिए बात हो रही है।

अस्पताल इलाज करें, संसाधनों की कमी नहीं होगी

अस्पताल मरीजों का इलाज करें, इसके लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह बात शनिवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अधिकारियों के साथ बैठक में कही। सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में बेड और दवाओं की उपलब्धता पर लगातार नजर रखें। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी