सपा के गढ़ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- अब अखिलेश तलाश रहे राजनीतिक जमीन

इटावा में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा सरकार तेजी से काम कर रही है। साढ़े तीन हजार करोड़ से नौ सिंचाई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं जिससे साढ़े तीन लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी और 40 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:51 AM (IST)
सपा के गढ़ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- अब अखिलेश तलाश रहे राजनीतिक जमीन
इटावा में प्रदेश के कृषि मंत्री ने की वार्ता।

इटावा, जेएनएन। प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पर्यटन के नक्शे पर प्रदेश ऑल इंडिया रैंकिंग में 18वें पायदान से दूसरे पर आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अपनी जमीन तलाश रहे हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के उत्तर प्रदेश नहीं आने के सवाल पर बोले कि इससे साफ है कि अपराधियों में योगी सरकार का खौफ है। वो प्रदेश छोड़ रहे हैं। वह राजा सुमेर सिंह किला स्थित अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नौ सिंचाई परियोजनाओं पर साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इससे साढ़े तीन लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। 40 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर सिंचाई परियोजना पर 1137 करोड़, राजघाट नहर परियोजना पर 976 करोड़, सरयू नहर परियोजना पर 610 करोड़, पूर्वी गंगा नहर परियोजना पर 271 करोड़, केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना पर 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 का पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पास किया है। इसमें 27 हजार 598 करोड़ की नई योजनाएं शामिल की गई हैं।

कहा, वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुफ्त पानी, रियायती दर पर फसली ऋण उपलब्ध कराने, 15 हजार सोलर पंप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में बुनियादी ढांचा सृजित करने को 1073 करोड़ का बजट है। ब्लाक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयां गठित होंगी। मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना के लिए 100 करोड़ रुपये हैं। 12 हजार 441 करोड़ रुपये से सड़कें और पुल बनवाने के लिए खर्च होंगे।

chat bot
आपका साथी