कानपुर दक्षिण कांग्रेस का त्रिस्तरीय फार्मूला UP में लागू हुआ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश, जानिए क्या कहा

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने मजबूत संगठन निर्माण को लेकर चर्चा की। संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक दस बूथ पर एक सेक्टर प्रभारी और प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM (IST)
कानपुर दक्षिण कांग्रेस का त्रिस्तरीय फार्मूला UP में लागू हुआ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश, जानिए क्या कहा
कांग्रेस के चुनाव चिह्न की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। दक्षिण जिला कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया त्रिस्तरीय फार्मूला अब प्रदेश में भी लागू होगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई जूम मीटिंग में अन्य जिला कमेटी के प्रभारियों को यह दिशा निर्देश दिए गए।

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को जूम मीटिंग मेें मजबूत संगठन निर्माण को लेकर चर्चा की। संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक दस बूथ पर एक सेक्टर प्रभारी और प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया। जिससे हर बूथ पर कांग्रेस भाजपा को करारा जवाब देगी। डा. दीक्षित ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए दक्षिण कांग्रेस ने पूर्व में ही नया प्रयोग करते हुए त्रिस्तरीय संगठन की संरचना की थी। इसके अंतर्गत विधानसभा वार प्रभारी व संगठक नियुक्त किए गए थे। त्रिस्तरीय संगठन निर्माण का यह फार्मूला प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा था जिसे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में मोहल्ला कमेटियों का गठन करके नौ, दस व 11 अगस्त को प्रदेश सरकार की असफलता को जन जन तक पहुंचाने के लिए वार्ड वार रैलियां निकाली जाएंगी। विशेषकर गरीब और मलिन बस्तियों तक प्रदेश सरकार की असफलता के साथ-साथ प्रियंका गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अगस्त क्रांति रैली के माध्यम से सरकार के निर्णयों की वास्तविक तस्वीर लोगों को बतायी जाएगी।

chat bot
आपका साथी