सतीश मिश्र ने BJP और सपा को बताया एक सिक्के के पहलू, BSP नेता ने उन्नाव में सरकार पर बोला हमला

UP Assembly Election 2022 विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे व लखनऊ मंडल सेक्टर संयोजक अनीस मंसूरी साथ रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:55 PM (IST)
सतीश मिश्र ने BJP और सपा को बताया एक सिक्के के पहलू, BSP नेता ने उन्नाव में सरकार पर बोला हमला
UP Assembly Election 2022 बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। UP Assembly Election 2022 शुक्रवार को जिले में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि सपा जहां गुंडों की सरकार है। वहीं भाजपा सरकार में हत्या व फर्जी मुठभेड़ की घटनाएं किसी से छिपी नहीं हैं। महासचिव ने कहा कि हर जाति धर्म की एक बसपा ही एक पार्टी  है। जबकि, भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

मोहान बांगरमऊ रोड चौगडा खेड़ा के पास स्थिति एक मैरिज लान में बसपा प्रत्याशी विनय चौधरी के पक्ष में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। जहां उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे व लखनऊ मंडल सेक्टर संयोजक अनीस मंसूरी साथ रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनकी बातों पर कभी भरोसा नही करना भाजपा सरकार में हत्या व फर्जी मुठभेड़ जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। तीन काले कानून लाने पर किसानों ने इसका विरोध किया। जिस पर 700 से अधिक किसानों की शहादत हो गई है। चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक को देखते हुए काले कानून को वापस लेने का निर्णय ले लिया। कोरोना काल को याद दिलाते हुए कहा कि सैकड़ों किलोमीटर गरीब महिलाओं ने पैदल चलकर अपने प्राण त्याग दिए। सपा सरकार गुंडों की सरकार है। बसपा सरकार हर जाति धर्म की सरकार है। बसपा सरकार ने शिक्षा, इंजीनियङ्क्षरग कालेज, गांव का समग्र विकास कराया। इस मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष मिथलेश पंकज गौतम, विधानसभा प्रभारी व प्रत्याशी विनय चौधरी, सतेंद्र बाबूलाल, आलोक जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी