उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही जिलाध्यक्ष को दे डाली नसीहत, जानिए- क्या कहा

जिलाध्यक्ष का कहना है कि सांसद की पोस्ट नहीं देखी है। पंचायत चुनाव में पार्टी की उपलब्धि से जुड़ी पोस्ट प्रदेश नेतृत्व से आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था। दूसरी ओर सांसद ने फोन पर बताया कि पंचायत चुनाव में जिले में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:21 PM (IST)
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही जिलाध्यक्ष को दे डाली नसीहत, जानिए- क्या कहा
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज की सांकेतिक तस्वीर।

उन्नाव, जेएनएन। पंचायत चुनाव में भाजपा का डंका बजने संबंधी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल क्या हुई, सांसद साक्षी महाराज ने कमेंट करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला देखने की नसीहत दे डाली। अब जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पोस्ट डाली है। हालांकि दैनिक जागरण वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने इंटरनेट मीडिया से जुड़े एक प्लेटफार्म पर 'पंचायत चुनावों में बजा बीजेपी का डंका, भाजपा से शिकस्त खाकर सपा चारों खाने चित्त' पोस्ट डाली। जिस पर सांसद साक्षी महाराज ने व्यंग्य करते हुए कमेंट बॉक्स में जिलाध्यक्ष को राष्ट्रीय नेता न बनने की नसीहत दे डाली। लिखा-'आदरणीय अध्यक्ष जी अपने जिले की समीक्षा करो, राष्ट्रीय नेता बनकर प्रदेश और देश की समीक्षा मत करो। सुझाव के लिए बहुत खेद है।'

इस संबंध में जिलाध्यक्ष का कहना है कि सांसद की पोस्ट नहीं देखी है। पंचायत चुनाव में पार्टी की उपलब्धि से जुड़ी पोस्ट प्रदेश नेतृत्व से आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था। दूसरी ओर, सांसद ने फोन पर बताया कि पंचायत चुनाव में जिले में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है, इसलिए सलाह मात्र दी गई है। सलाह देने के लिए खेद भी उसी पोस्ट में व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी