उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान, बोले हरकत से बाज नहीं आने वाला पाकिस्तान, क्रिकेट मैच का कोई औचित्य नहीं

सांसद ने फोन पर बात करते हुए कहा कि पाक जबतक रहेगा भारत के आंतरिक मामलों व संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करता रहेगा। अब उसका सही इलाज पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही करेंगे। अगर वह नहीं करेंगे तो भारत का कोई नेता नहीं कर सकता है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:55 PM (IST)
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान, बोले हरकत से बाज नहीं आने वाला पाकिस्तान, क्रिकेट मैच का कोई औचित्य नहीं
सांसद साक्षी महाराज ने फोन के जरिए दिया बयान।

उन्नाव, जेएनएन। हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कश्मीर और बंगला देश में हिंदुओं के साथ जो घटनाएं हो रहीं हैं वह दु:खद हैं। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आने वाला है। दुखद और निदंनीय घटनाओं के बीच भारत-पाक मैच का औचित्य नहीं बनता है। इससे पहले भी सांसद कई बार खुले मंच से पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देते रहे हैं।

सांसद ने फोन पर बात करते हुए कहा कि पाक जबतक रहेगा भारत के आंतरिक मामलों व संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करता रहेगा। अब उसका सही इलाज पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही करेंगे। अगर वह नहीं करेंगे तो भारत का कोई नेता नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वह पूछ है जिसमें जबतक डंडा बांधकर रखो तभी तक सीधी रहती है। वह अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है इससे मै तो कहता हूं अब उसका सही इलाज होना चाहिए। मोदी और शाह के दिमाग को कोई समझ नहीं सकता है वह कब क्या फैसला ले लें। पाक भारत के आंतरिक मामलों और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। 23 अक्टूबर को शाह कश्मीर जा रहे हैं, देखो क्या होता है। कश्मीर की घटनाओं को लेकर वह कभी कोई फैसला ले सकते  हैं।  उन दोनों नेताओं के मन की बात कोई समझ नहीं सकता है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर विरोध दर्ज कराने वाले राजनेता कश्मीर मामले में चुप क्यों हैं। उन्होंने कश्मीर मामले में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इस समस्या की जन्मदाता कांग्रेस है तो वह कैसे विरोध करेगी। आपको बता दें कि सांसद साक्षी महाराज हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं पाकिस्तान को लेकर वह अपनी बेबाक राय रखते रहते हैं। इस बार फिर से उन्होंने कश्मीर में हो रही हिंसा के बाद अपना पक्ष रखा है और पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। 

chat bot
आपका साथी