उन्नाव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बुधवार देर रात को गांव सलेमपुर के मजरे लालाखेड़ा में वर्चस्व को लेकर अगल-बगल के पड़ोसियों में जंग होने लगी। धीरे-धीरे दोनों तेज आवाज में बात लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से कुछ साथी और मारपीट पर उतारू हो गए। फिर दूसरे पक्ष से कुछ लोग आ गए

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:53 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:53 PM (IST)
उन्नाव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
11 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

उन्नाव, जेएनएन। उन्नाव के अजगैन में वर्चस्व को बुधवार देर रात दो पड़ोसियों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते इसमें दोनों के पक्षों के साथी में कूद गए। इसके बाद मामला बढऩे लगा और बात हाथापाई तक आ गई। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। इसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक वृद्ध ने अस्पताल जाने से पहले की दम तोड़ दिया। जानकारी पहुंची पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बुधवार देर रात को गांव सलेमपुर के मजरे लालाखेड़ा में वर्चस्व को लेकर अगल-बगल के पड़ोसियों में जंग होने लगी। धीरे-धीरे दोनों तेज आवाज में बात लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से कुछ साथी और मारपीट पर उतारू हो गए। फिर दूसरे पक्ष से कुछ लोग आ गए और बीच सड़क पर लाठी-डंडे और एक दूसरे से बाल पकड़कर खींचने लगे। मारपीट में एक साठ साल के बुजुर्ग 60 वर्षीय श्यामलाल पुत्र परशादी को गंभीर चोट आ गई, जिसे स्वजन अस्पताल लेकर भागे। जहां हालात अधिक खराब होने की बात कहकर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

पहले भी हो चुका है विवाद : ग्रामीणों ने बताया कि गिरीश और विनोद में कई बार पहले भी विवाद में हो चुका है। बुधवार को नौबत मारपीट तक की आ गई। श्यामलाल के पक्ष के पांच लोगों में राजरानी, बिन्दादेई, विनोद, अर्जुन आदि को चोट आई है। वहीं इलाज के लिए ले जाते समय श्यामलाल की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों को नामित करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

chat bot
आपका साथी