Kanpur Coronavirus Vaccination: उन्नाव में वैक्सीनेशन के बाद घबराई आशा कार्यकर्ता तो डॉक्टरों ने बढ़ाया हौसला

शनिवार दोपहर आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने बांगरमऊ सीएचसी में कोविड वैक्सीन लगवाई। आब्जर्वेशन रूम में उसने पेट में जलन व उलझन की शिकायत की। इस पर वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम मुन्नी देवी को इमरजेंसी वार्ड लाई यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:01 PM (IST)
Kanpur Coronavirus Vaccination: उन्नाव में वैक्सीनेशन के बाद घबराई आशा कार्यकर्ता तो डॉक्टरों ने बढ़ाया हौसला
आब्जर्वेशन में रखने के बाद सामान्य होने पर घर भेजा गया

कानपुर, जेएनएन। उन्नाव में कोविड वैक्सीन लगने के बाद बांगरमऊ सीएचसी में आशा कार्यकर्ता को परेशानी होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दस मिनट बाद ही उसकी हालत में सुधार आया। उसे आब्जर्वेशन में रखने के बाद सामान्य होने पर घर भेजा गया। 

शनिवार दोपहर आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने बांगरमऊ सीएचसी में कोविड वैक्सीन लगवाई। आब्जर्वेशन रूम में उसने पेट में जलन व उलझन की शिकायत की। इस पर वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम मुन्नी देवी को इमरजेंसी वार्ड लाई यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। लगभग दस मिनट बाद उसकी हालत में सुधार आया। हालत सुधरने पर उसे दोबारा आब्जर्वेशन रूम ले जाया गया। जहां से उन्हेंं घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. आशुतोष ने बताया कि कोई साइड इफेक्ट नहीं था मामूली घबराहट थी वह वैक्सीन की वजह से नहीं थी।

chat bot
आपका साथी