Unnao Case: पीड़िता का कुशलक्षेम जानने कानपुर पहुंचे साक्षी महाराज, विपक्ष के नेताओं के प्रति फूटा गुस्सा

Unnao Case Latest Update News उन्नाव की घटना के पूरे सात दिन बाद उन्नाव सांसद साक्षी महाराज कानपुर के अस्पताल में उस किशोरी का हालचाल लेने पहुंचे जिसने एक दिन पहले ही अपने बयान दर्ज कराए थे। सांसद ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:40 AM (IST)
Unnao Case: पीड़िता का कुशलक्षेम जानने कानपुर पहुंचे साक्षी महाराज, विपक्ष के नेताओं के प्रति फूटा गुस्सा
कुछ नेताओं पर भ्रामक खबर फैलाने काे लेकर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।

कानपुर, जेएनएन। Unnao Case Latest Update News जनपद उन्नाव का बहुचर्चित असोहा कांड इन दिनों प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना को लेकर सूबे की सियासत भी काफी गर्मायी हुई सी है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण तो घटना वाली रात को ही देखने को मिल गया था। घटना के मात्र दो घंटे के अंदर ही ट्विटर पर सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे। हालांकि विरोधी राजनीतिक पार्टियों के कुछ नेताओं पर भ्रामक खबर फैलाने काे लेकर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। बता दें कि घटना के पूरे सात दिन बाद उन्नाव सांसद साक्षी महाराज कानपुर के अस्पताल में उस किशोरी का हालचाल लेने पहुंचे जिसने एक दिन पहले ही अपने बयान दर्ज कराए थे। 

अस्पताल में विपक्ष पर बिफरे सांसद 

असोहा कांड की पीडि़ता से रीजेंसी अस्पताल में मिलने के बाद सांसद ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस के राजफाश को पीडि़ता ने पूरी तरह से सही बताया है। भीम आर्मी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का धर्म है विरोध करना, मगर अब वह नीचता पर उतर आए हैं। पीडि़त किशोरियों के साथ दुष्कर्म होने और पुलिस के राजफाश को मनगढ़ंत बता रहे हैं। वह डीएम व एसपी से मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वायनाड में उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान की भी उन्नाव सांसद ने निंदा की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अब उत्तर-दक्षिण के लोगों को लड़ाना चाहती है। कांग्रेस फूट डालो राजनीति करो की नीति पर काम करती है। 

एक और बेबस बेटी की मां ने मांगी मदद 

उन्नाव सांसद के अस्पताल से लौटते समय शुक्लागंज के गायत्री नगर निवासी संतोष की पत्नी उनके सामने हाथ जोड़कर रोने लगी। बताया कि वह उनके संसदीय क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनकी सोलह महीने की बेटी को कैंसर है। पति की कमाई अधिक नहीं है। उन्हें आर्थिक सहयोग दिलाया जाए। हालांकि, सांसद ने उन्हें अधिक तवज्जो नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों से प्रकरण को देखने के लिए कहकर वह आगे बढ़ गए।  

chat bot
आपका साथी