Unnao Case: कानपुर में भर्ती किशोरी ने शुरू किया खाना-पीना, जल्द ही लिए जा सकते हैं बयान

Unnao Case बीते बुधवार को असोहा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात खेत में दो किशोरियों के शव और एक किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी। इनमें दो की मौत हो गई थी जबकि तीसरी को मरणासन्न हालत में कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:36 PM (IST)
Unnao Case: कानपुर में भर्ती किशोरी ने शुरू किया खाना-पीना, जल्द ही लिए जा सकते हैं बयान
सुधर रही किशोरी की तबीयत, शुरू किया खाना-पीना।

कानपुर, जेएनएन। Unnao Case Latest Update शहर के निजी अस्पताल में भर्ती उन्नाव के असोहा कांड की तीसरी किशोरी के स्वास्थ्य में रविवार को और सुधार हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसने खाना-पीना भी शुरू कर दिया है। नर्स ने उसे फल दिए, जो उसने आसानी से खाए। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को हालत और बेहतर होने पर मजिस्ट्रेट बयान ले सकते हैं। इधर, अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने बताया कि आइसीयू में भर्ती किशोरी की हालत में काफी सुधार है। लगातार उसकी सेहत की मानीटरिंग की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : कानपुर के अस्पताल में भर्ती किशोरी ने खोली आंखें, Unnao Case  की है इकलौती चश्मदीद, ICU के बाहर पुलिस तैनात

बता दें, बीते बुधवार को असोहा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात खेत में दो किशोरियों के शव और एक किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी। इनमें दो की मौत हो गई थी जबकि तीसरी को मरणासन्न हालत में कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पड़ोस गांव के दो युवकों को पकडऩे के बाद घटना का राजफाश हुआ तो पता चला कि एकतरफा प्रेम में सिरफिरे ने पानी में जहर मिलाकर पिलाया था। 

यह भी पढ़ें : किशोरियों की हत्या में शामिल आरोपित 24 घंटे में नाबालिग से हुआ बालिग,  पढ़िए- कैसे सामने आया सच

शनिवार को डॉक्टरों ने हटाया था वेंटिलेटर सपोर्ट 

शनिवार को किशोरी की स्थिति में सुधार देख डॉक्टर ने उसका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया था। हालांकि उन्नाव पुलिस अब भी आइसीयू के बाहर ही तैनात है और किसी को भी किशोरी से मिलने नहीं दे रही है। शुक्रवार को उसके शरीर में हरकत और पलकें झपकती देख डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। मेडिकल बुलेटिन जारी करके उन्होंने बताया था कि वह और सुधार होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट को कम करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: उन्नाव प्रकरण पर CM याेगी ने दी प्रतिक्रिया, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जानिए - क्या कहते हैं विपक्षी नेता

बता दें कि मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद उन्नाव के असोहा कांड की कई और परतें खुल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी