भौसाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

संवाद सहयोगी,चौबेपुर: शिवराजपुर सीमा क्षेत्र की भौसाना नहर में अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 10:55 PM (IST)
भौसाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
भौसाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

संवाद सहयोगी,चौबेपुर: शिवराजपुर सीमा क्षेत्र की भौसाना नहर में अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर पड़ताल शुरू की है। आधा सिर कटा के चलते हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

भौसाना गांव के पास शुक्रवार को नहर के बीच झाड़ियों में तीस वर्षीय महिला का शव फंसा देख ग्रामीणो ने शिवराजपुर पुलिस को सूचना दी। निर्वस्त्र शव करीब चार से पांच दिन पहले का होने के कारण काफी दुर्गध कर रहा था। पुलिस ने स्थानीय युवकों की सहायता से शव बाहर निकलवा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कराये। मृतक महिला के दाहिने हाथ पर घड़ी बंधी थी। जबकि बांये हाथ पर हरे रंग का दुपट्टा लपेटा हुआ था।

chat bot
आपका साथी