महोबा पहुंची उमा भारती, बोलीं- भाजपा को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी, अखिलेश के लिए यह कहा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार सुबह कार से महोबा पहुंची। वह बनारस से हमीरपुर के राठ में स्वामी ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए जाते समय सुबह करीब दस बजे कुछ देर के लिए महोबा में रुकीं थीं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:34 PM (IST)
महोबा पहुंची उमा भारती, बोलीं- भाजपा को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी, अखिलेश के लिए यह कहा
महोबा में लोगों के बीच भाजपा नेता उमा भारती।

महोबा, जागरण संवाददाता। भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में पहले से भी अधिक सीटें जीतेगी। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार सुबह कार से महोबा पहुंची। वह बनारस से हमीरपुर के राठ में स्वामी ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए जाते समय सुबह करीब दस बजे कुछ देर के लिए महोबा में रुकीं।

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वह गंगा के किनारे ही प्रवास कर रही हैं। वह बनारस से राठ जा रही हूं, वह जब तेरह साल की थीं तबसे ब्रह्मानंद जी के संपर्क में आई, उनकी महिमा धीरे-धीरे मेरे मन में बैठती गई। अखिलेश के चिलमजीवी भाषा के प्रयोग पर कहा कि वह असभ्य भाषा प्रयोग कर रहे हैं उसका उन्हें परिणाम भुगतना होगा। अपने आपको बड़ा होशियार समझना उनकी भूल है। उसकी चार सौ सीटों पर जीत की दावेदारी हवा हो जाएगी, भाजपा आने वाले चुनाव में पहले से भी अधिक सीटें जीतेगी। पृथक बुंदेलखंड के सवाल पर कहा कि भाजपा हरदम छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। कहा कि बुंदेलखंड का नक्शा कम पड़ रहा है, बुंदेलखंड की मांग करने वाले संगठन

दो राज्यों को जोड़ कर पृथक बुंदेलखंड बनाने की मांग रहे थे, इसी लिए समस्या है, मध्यप्रदेश के लोग यहां आने को तैयार नहीं, जनता जब तैयार नहीं होती तो कैसे मिला सकते हैं। बल्कि अटल जी की सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र के नाम से एक संगठन भी बनाया गया था, जिसके अध्यक्ष बाबूराम निषाद बनाए गए थे। डिप्टी सीएम के दिए गए बयान में कहा कि वह अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, मथुरा के बारे में भूमिका पार्टी तय करेगी, हम सभी के लिए यह आस्था का विषय है।

chat bot
आपका साथी