औरैया में मामूली बात पर विवाद में भिड़े दो पक्ष, हिंसा में आठ लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। गांव जुहीखा निवासी सोनी पुत्र सुचेन्द्र सेंगर और अखिलेश में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष से कुछ लोग आ गए। इसके बाद उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:05 PM (IST)
औरैया में मामूली बात पर विवाद में भिड़े दो पक्ष, हिंसा में आठ लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
मारपीट की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

औरैया, जेएनएन। थाना क्षेत्र के गांव जुहीखा में घर के सामने भैंस बांधने के लिए खूंटा गाडऩे को लेकर विवाद हो गया। इसमें दो पक्ष आमने-सामने हो गए। उनके बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीडि़तों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। गांव जुहीखा निवासी सोनी पुत्र सुचेन्द्र सेंगर और अखिलेश में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष से कुछ लोग आ गए। इसके बाद उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पहले पक्ष से सोनी, प्रिंस, धर्मसिंह, रोहित को चोट आई है। दूसरे पक्ष से फूलकुंवर, गुड्डी देवी, रमेश सिंह, राघवेंद्र सिंह घायल हो गए। बीच बचाव करने के लिए ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसएचओ नवीन कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मामले

में तहरीर दी गई है। एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

दुकानदार ने लगाया मारपीट का आरोप : कोतवाली क्षेत्र के रतनीपुर निवासी एक दुकानदार ने नामजदों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीडि़त दयाशंकर पुत्र तारबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भीखेपुर कस्बा में उसकी कपड़े-जूता व चप्पल की दुकान है। गुरुवार को बिलावा गांव निवासी कुछ युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा। क्राइम इंस्पेक्टर गया प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी