बांदा: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर, रिटायर्ड आर्मी मैन खुद भी हुआ घायल

रिटायर्ड आर्मी मैन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया इससे दूल्हे के चाचा को गोली लग गई। इस घटना में हर्ष फायरिंग कर रहा रिटायर्ड आर्मी मैन भी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रिवाल्वर कब्जे में ली है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:52 PM (IST)
बांदा: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर, रिटायर्ड आर्मी मैन खुद भी हुआ घायल
घटना के बाद दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रतीकात्मक फोटो।

बांदा, जागरण संवाददाता। बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चाचा के पेट में गोली लग गई। हर्ष फायरिंग करने वाले रिटायर्ड आर्मी मैन भी घायल हो गए। दूल्हे का घायल चाचा भी आरोपित आर्मी मैन का रिश्ते में भांजा लगता है। उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी शिवकुमार के घर सोमवार रात फतेहपुर जिले के ग्राम बसंत खेड़ा से पंकज सिंह की बरात आई थी। बरात के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। बरात में बसंत खेड़ा से साथ में आए रिश्तेदार रिटायर्ड आर्मी मैन 45 वर्षीय हरिद्वार ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया। इसमें गोली आर्मी मैन के हाथ को पार कर नजदीक खड़े दूल्हे के चाचा 41 वर्षीय राजबहादुर के पेट में धंस गई। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। घायल होने वाले दोनों आपस में मामा-भांजे हैं। बरातियों व घराती दोनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां से दूल्हे के चाचा एवं आर्मी मैन के भांजे घायल राजबहादुर को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर कानपुर भेजा है। इसके पहले ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर देररात कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार व सीओ सिटी राकेश कुमार घटनास्थल पहुंचे। वहां लोगों के बयान दर्ज करने के बाद अस्पताल में गंभीर घायल का बयान लिया। सीओ सिटी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के आरोपित रिटायर्ड आर्मी मैन को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की तहरीर पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी