मेंटीनेंस रैक के दो डिब्बे डिरेल, रात की श्रमशक्ति सुबह गई

पुराने सेंट्रल स्टेशन में बने न्यू कोचिग कांप्लेक्स (एनसीसी) में बीती रात घटी घटना।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM (IST)
मेंटीनेंस रैक के दो डिब्बे डिरेल, रात की श्रमशक्ति सुबह गई
मेंटीनेंस रैक के दो डिब्बे डिरेल, रात की श्रमशक्ति सुबह गई

जागरण संवाददाता, कानपुर: पुराने सेंट्रल स्टेशन में बने न्यू कोचिग कांप्लेक्स (एनसीसी) में बीती रात मेंटीनेंस रैक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे एनसीसी से सेंट्रल स्टेशन आने वाली मुख्य लाइन बाधित हो गई। जिसके चलते रात को जाने वाली श्रमशक्ति सुबह गई।

रात दस बजे मेंटीनेंस रैक कोचिग कांप्लेक्स में जा रहे थे। इसी दौरान कपलिग खुलने से कुछ डिब्बे पीछे छूट गए और इसी में दो डिब्बे पटरी से उतर गए। चूंकि एनसीसी में जाते समय रैक की स्पीड बेहद धीमी होती है इसलिए तत्काल उन्हें रोक दिया गया। दो डिब्बे पटरी से उतरने के चलते एनसीसी और सेंट्रल स्टेशन के बीच की लाइन बाधित हो गई। जिसके चलते श्रमशक्ति वाशिग लाइन से नहीं निकल सकी। अधिकारियों के मुताबिक रात करीब तीन बजे ट्रैक सामान्य हुआ जिसके बाद श्रमशक्ति सुबह चार बजे सेंट्रल पहुंची और 5:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई।

----

यात्रियों को हुई परेशानी

श्रमशक्ति रात 11:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। चूंकि लाइन बाधित होने से श्रमशक्ति सेंट्रल स्टेशन सुबह चार बजे पहुंची। इस दौरान समय-समय पर स्टेशन में एनाउंसमेंट किया जाता रहा। चार घंटे इंतजार के बाद ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी और करीब 40 मिनट बाद रवाना हुई।

.................

आज शहर के लिए चलेंगे मेट्रो के कोच, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर की पहली मेट्रो के कोच शनिवार को गुजरात के सावली स्थित प्लांट से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन यानी यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव सावली प्लांट में रहेंगे।

कानपुर में 15 नवंबर 2019 को मेट्रो के प्राथमिक कारिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब वह कानपुर की मेट्रो के कोच को गुजरात से रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। वह लखनऊ से ही वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और हरी झंडी दिखाकर पहली ट्रेन के तीन कोच रवाना कराएंगे। मेट्रो की पहली फोटो व वीडियो भी जारी किए जाएंगे। तीन अलग-अलग ट्रेलर में इन कोच को रवाना किया जाएगा। इन ट्रेलर के आने में 10 से 12 दिन लगेंगे। कोच आने के बाद उन्हें यहां असेंबल किया जाएगा। इसके बाद डिपो के अंदर ही बिछे ट्रैक पर उसका परीक्षण किया जाएगा। हालांकि मेट्रो की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा रहती है, लेकिन यहां इसे 90 किमी प्रति घंटा तक दौड़ाया जाएगा। मेट्रो अधिकारियों ने पहले ट्रायल रन की तारीख भी तय कर दी है। यह ट्रायल रन 15 नवंबर को होगा। जनवरी 2022 में इसे यात्रियों के लिए चालू करने की तैयारी है। भाजपा नेताओं ने मेट्रो के कोच आने पर स्वागत कार्यक्रम रखने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोच की रवानगी को हरी झंडी दिखा रहे हैं तो कानपुर के भाजपा कार्यकर्ता भी शहर में आते ही इनका स्वागत करेंगे।

chat bot
आपका साथी