महाराजपुर हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा जाम, शहर में भी बिगड़ी रही स्थिति

महाराजपुर हाईवे पर भूसी लदा ट्रक हो गया था अनियंत्रितचालक व परिचालक दोनों हुए फरार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 02:27 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 02:27 AM (IST)
महाराजपुर हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा जाम, शहर में भी बिगड़ी रही स्थिति
महाराजपुर हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा जाम, शहर में भी बिगड़ी रही स्थिति

संवाद सहयोगी ,महाराजपुर : महाराजपुर हाईवे में एक भूसी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और परिचालक दोनों ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सड़क में भूसी फैलने से लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक हाइवे की लेन में जाम लगा रहा।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम भूसी लदा ट्रक रूमा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। हाईवे की पूरी लेन पर भूसी पलटने से जाम लग गया।लगभग आधा घंटा से अधिक समय तक हाईवे की लेन में आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सड़क से किनारे कराया तब जाकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हो पाया। थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रक हाईवे पर पलट गया था। कोई हताहत नहीं है।थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ था। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।

बारात निकलने से रुक-रुक कर चला यातायात

जासं, कानपुर : सहालग के चलते बुधवार को गेस्ट हाउसों से बारात निकलने पर बर्रा, गोविद नगर, साकेत नगर में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। जाम तो नहीं लगा, लेकिन यातायात रेंगते हुए गुजरा खास तौर पर बर्रा के कर्रही रोड, बाईपास चौराहे पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ी। इधर ऐसा ही हाल गोविद नगर में नजर आया। बारात निकलने के बीच कुछ-कुछ देर के लिए धर्म कांटा रोड, सीटीआइ के आसपास यातायात फंसा। वहीं साकेत नगर और किदवई नगर के गौशाला चौराहे पर भी यातायात का दबाव बढ़ा। शहर के अन्य इलाकों भी यही स्थिति रही। सहालग बड़ी होने से शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर जाम के हालात बनते रहे।

chat bot
आपका साथी