कानपुर: मेट्रो के मार्शलों को दिया जा रहा यातायात संचालन का प्रशिक्षण, डावयर्जन मार्ग प्रभावित नहीं होगा प्रभावित

डायवर्जन वाले मार्ग पर यातायात संचालन के लिए मेट्रो कारपोरेशन की ओर से अलग-अलग प्वाइंटों पर 34 मार्शल गार्डों की तैनाती की है। तैनात किए गए मार्शलों को यातायाता विभाग के संबंधित सेक्टर प्रभारी ड्यूटी प्वाइंट पर ही यातायात संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:53 PM (IST)
कानपुर: मेट्रो के मार्शलों को दिया जा रहा यातायात संचालन का प्रशिक्षण, डावयर्जन मार्ग प्रभावित नहीं होगा प्रभावित
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। शहर में मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। डायवर्जन के दौरान यातायात संचालन के लिए मेट्रो की ओर से मार्शल तैनात किए गए हैं। जिन्हें यातायात विभाग के संबंधित सेक्टर प्रभारी ट्रैफिक संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिससे डायवर्जन मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो।

मेट्रो के दूसरे चरण में छह अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए खोदाई की जानी है। इसके लिए नवीन मार्केट के पास से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। डायवर्जन वाले मार्ग पर यातायात संचालन के लिए मेट्रो कारपोरेशन की ओर से अलग-अलग प्वाइंटों पर 34 मार्शल गार्डों की तैनाती की है। जो कि डायवर्जन मार्ग पर यातायात संचालन में मददगार होंगे। तैनात किए गए मार्शलों को यातायाता विभाग के संबंधित सेक्टर प्रभारी ड्यूटी प्वाइंट पर ही यातायात संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जाम की स्थिति में कैसे वाहनों को निकलवाना है। यातायात का दबाव बढ़ने पर टुकड़े में उसे आगे बढ़वाना है। विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकने रात के वक्त संचालन के दौरान एलईडी लाइट वाली टार्च से यातायात को निकलवाने के तरीके बताए जा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि यातायात संचालन के लिए लगाए गए मार्शलों को एक सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद मार्शल यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर डायवर्जन रूट पर ट्रैफिक का संचालन करेंगे।

बढ़ाई जाएगी संख्या: डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अभी तो 34 मार्शल ड्यूटी पर लगाए गए हैं। एक सप्ताह बाद बड़े चौराहे की ओर काम शुरू किए जाने की उम्मीद है। बड़े चौराहे की ओर मेट्रो का काम शुरू होने पर मार्शल की संख्या बढ़ाई जाएगी। नये मार्शलों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सके।

chat bot
आपका साथी