फिलहाल बंदी नहीं करेंगे कानपुर के व्यापारी, अब घंटाघर से जुलूस निकालकर जताएंगे विरोध

जीएसटी की समस्याओं का समाधान न होने और मुसीबतों का सामना कर रहे व्यापारी काफी समय से विरोध कर रहे हैं। इसके चलते 26 फरवरी को बंदी का एलान किया था लेकिन अब बैठक के बाद जुलूस निकालने पर सहमति बनी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:48 AM (IST)
फिलहाल बंदी नहीं करेंगे कानपुर के व्यापारी, अब घंटाघर से जुलूस निकालकर जताएंगे विरोध
कानपुर के व्यापारियों में जीएसटी को लेकर आक्रोश है।

कानपुर, जेएनएन। जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ अब 26 फरवरी को शहर में बंदी नहीं होगी। इसकी जगह अब जीएसटी संघर्ष समिति के बैनर तले घंटाघर से फूलबाग तक जुलूस निकाला जाएगा। यह घोषणासमिति के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता के दौरान की।

समिति के संयोजक पंकज अरोड़ा, सदस्य ज्ञानेश मिश्रा, शेष नारायण त्रिवेदी, शिव कुमार गुप्ता, अशोक बाजपेई ने बताया कि जुलूस घंटाघर से चलकर नयागंज होते हुए फूलबाग पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कई संगठन बंदी के लिए राजी थे, लेकिन बहुत से संगठन असमंजस की स्थिति में थे। इसके चलते बंदी की जगह जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर बंदी की जाएगी।

दूसरी ओर यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बैठक कर संघर्ष समिति का साथ देने का निर्णय लिया है। बैठक में अध्यक्ष सतीश गांधी, महामंत्री मनीष कटारिया मौजूद थे। यूपी युवा मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में भी जुलूस में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष श्याम शुक्ला, महामंत्री सौरभ सक्सेना रहे।

वित्तमंत्री से बात करने के लिए मांगा समय

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हुए वेबिनॉर में 26 फरवरी की बंदी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया गया। वेबिनॉर में 40 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्री से बात करने के लिए समय मांगा गया है। बैठक में महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, संतोष गुप्ता, मुकुंद मिश्रा शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी