शिवाला में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, व्यापार विरोधी रावण का किया पुतला दहन

उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल ने शिवाला में व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने महंगाई अपराध आदि 10 समस्याओं को व्यापार विरोधी बताया

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:41 PM (IST)
शिवाला में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, व्यापार विरोधी रावण का किया पुतला दहन
क्योंकि ये समस्याएं देश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह

कानपुर, जेएनएन। विजय दशमी के दिन व्यापारियों ने व्यापार विरोधी का रावण का पुतला फूंका। व्यापारियों ने कहा कि दस कारण हैं जिनकी वजह से व्यापारी परेशान और बेहाल हैं।

उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल ने शिवाला में व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि, चीन निर्मित वस्तुएं, लॉकडाउन में हुई आर्थिक तंगी, अपराध आदि 10 समस्याओं को व्यापार विरोधी बताया। उन्होंने मांग की कि सरकार इन समस्याओं को तुरंत खत्म कर व्यापारियों को ठीक से कारोबार करने का मौका दे क्योंकि ये समस्याएं देश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर रही हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद सभी ने मिलकर रावण के पुतले में आग लगाई। व्यापारियों ने इस मौके पर शपथ ली कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापार से जुड़ी इन समस्याओं को तुरंत खत्म नहीं करेंगी तो व्यापारी इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे। व्यापारी अपने कारोबार को अपनी आंखों के सामने ही बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं। इन समस्याओं को खत्म करना भी बहुत मुश्किल नहीं है। बस उसके लिए सरकार में बैठे लोगों के साथ अधिकारियों को विचार करना होगा। इस मौके पर संजय बिस्वारी, मनोज चौरसिया, शुभ गुप्ता, शेषनाथ यादव, सहजप्रीत सिंह, राम यादव गुड्डू, अश्वनी निगम, रचित पाठक रहे।

chat bot
आपका साथी