फतेहपुर में पांटून पुुल से तीन किमी दूर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा

किशुनपुर थाने के अमनी गांव निवासी 45 वर्षीय सियाराम पासवान बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर बांदा जनपद के कमासिन कस्बा जा रहे थे। पांटून पुल पार करते समय एक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर समेत चालक नदी में डूब गया। हादसे में दो लोग सकुशल नदी से बाहर आ गए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:07 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:07 AM (IST)
फतेहपुर में पांटून पुुल से तीन किमी दूर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नदी से जाल हटवा लिए

कानपुर, जेएनएन। किशुनपुर थाने के एकडला यमुना घाट पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह लापता ट्रैक्टर चालक का शव नदी में उतराते देखा। दिवंगत के स्वजन को शव मिलने की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नदी से जाल हटवा लिए।

किशुनपुर थाने के अमनी गांव निवासी 45 वर्षीय सियाराम पासवान बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर बांदा जनपद के कमासिन कस्बा जा रहे थे। पांटून पुल पार करते समय एक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर समेत चालक नदी में डूब गया। हादसे में दो लोग सकुशल नदी से बाहर आ गए। लापता ट्रैक्टर चालक की तलाश यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से जाल डालकर की जा रही थी। गुरूवार शाम नदी के अंदर से ट्रैक्टर बाहर निकाल लिया गया।

काफी मशक्कत के बाद भी चालक का पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने एकडला घाट किनारे नदी में किसी का शव उतराते देखा। ट्रैक्टर चालक का शव होने की आशंका पर ग्रामीण नजदीक पहुंचे। कपड़ों से दिवंगत युवक की पहचान की गई। अमनी गांव में स्वजन को लापता चालक का शव मिलने की सूचना मिली तो पत्नी ननबिट्टी व बच्चों ने मौके पर जाकर शिनाख्त की। एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि घटनास्थल से तीन किमी दूर एकडला घाट पर लापता चालक का शव मिला है। बीते 36 घंटे से जारी तलाश बंद कर दी गई। नदी में डलवाए गए सभी जाल हटा लिए गए हैं। तेज बहाव व गहराई की वजह से ट्रैक्टर चालक का शव काफी दूर निकल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी