वृद्ध को रस्सी से बांध अंगूठे का निशान लिया

इटावा जनपद में कुछ लोगों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। इन लोगों ने एक वृद्ध को रस्सी से बांधकर पीटा और कागजों पर उसका अंगूठा लगवा लिया। घटना भरथना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:14 PM (IST)
वृद्ध को रस्सी से बांध अंगूठे का निशान लिया
इटावा में वृद्ध को रस्सी से बांधकर पीटा।

कानपुर, जेएनएन। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोली चौराहे के समीप घेरा बनाकर घर में रह रहे बुजुर्ग को गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने रस्सी से बांधकर मारपीट कर कागज पर अंगूठा निशान ले लिए।

नगला जयलाल निवासी लाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने थाना पुलिस को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह भोली चौराहा ईंट भट्ठा के पास अपने घेरानुमा मकान में रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि 2.30 बजे जब वह चारपाई पर लेटे थे तभी तीन नामजद व्यक्तियों द्वारा उनके गले और पैरों को रस्सी से चारपाई से बांध कर उनके साथ मारपीट की गयी तथा अपने साथ कागज व इंकपैड लाकर उनके अंगूठे के नमूने ले लिए। उनके साथ की गयी मारपीट से उनके सिर व शरीर में गंभीर चोट आयी। सुबह जब उक्त मार्ग से राहगीर निकले, तब घटना का पता चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़ित लाल सिंह ने तीनों नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भरथना का प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है कि लाल सिंह के चार पुत्र हैं, उनके पास करीब 20 बीघा जमीन है। परिवार में जमीन का विवाद है। उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने डॉक्टरी कराई है। मैंने आज ही चार्ज संभाला है, मामले को देखेंगे और विधिक कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी