मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल के साथ आज पीडि़त देंगे ठगी के सुबूत, दर्ज होंगे मुकदमे

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने पिछले दिनों सचेंडी थाने में विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि तीन वर्ष पूर्व वह विष्णु बाबू दिवाकर से दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में मिली थीं

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:10 PM (IST)
मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल के साथ आज पीडि़त देंगे ठगी के सुबूत, दर्ज होंगे मुकदमे
छह पीडि़त आज शहर आकर पुलिस को आरोपित के खिलाफ सुबूत देंगे

कानपुर, जेएनएन। आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताकर मंदिर निर्माण व पार्टी फंड के नाम पर मेरठ की भाजपा नेता पूजा बंसल से 50 लाख रुपये हड़पने के आरोपित सचेंडी के इटारा गांव निवासी विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ और भी पीडि़त लामबंद हो गए हैं। गोरखपुर की एक महिला प्रोफेसर और कल्याणपुर की भाजपा नेता समेत छह पीडि़त आज शहर आकर पुलिस को आरोपित के खिलाफ सुबूत देंगे। हालांकि अब तक पुलिस आरोपित को नहीं ढूंढ सकी है।

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने पिछले दिनों सचेंडी थाने में विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि तीन वर्ष पूर्व वह विष्णु बाबू दिवाकर से दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में मिली थीं।

विष्णु बाबू ने खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताकर जान पहचान बढ़ाई और पार्टी में उच्च पद दिलाने और दर्जा प्राप्त मंत्री बनवाने का प्रलोभन देकर रकम हड़प ली थी। अब कई और पीडि़त भी विष्णु बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर आए हैं। गोरखपुर निवासी प्रो. मंजू शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2019 में आरोपित से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात हुई थी। वह दीदी कहने लगा। इसके बाद घाटमपुर में एक जमीन दिलाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये ले लिए। वह भूमि उसकी पत्नी के ही नाम पर थी और उस पर बैंक का लोन था। ठगी का अहसास होने पर विरोध किया तो आरोपित ने एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कल्याणपुर के विनायकपुर निवासी कमला देवी ने बताया कि उन्हेंं काकादेव में ओम चौराहे के पास प्लाट दिलाने, चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर आरोपित ने 21 लाख रुपये लिए थे। आरोपित पर सिविल लाइंस, मेरठ की संगीता ने 6.36 लाख रुपये, सरधना मेरठ निवासी दीपक गुप्ता ने पांच लाख रुपये, सरायकाजी मेरठ के प्रमोद कुमार ने तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

एक एडीजी को बताता था अपना दोस्त : पीडि़त मंजू शुक्ला ने बताया कि आरोपित एक एडीजी को अपना दोस्त भी बताता था। उसके साथ आरोपित की कुछ फोटो भी हैं।

इनका ये है कहना सचेंडी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। आगे जो भी प्रार्थना पत्र आएंगे, उन्हेंं मुकदमे की जांच में शामिल किया जाएगा। किसी और थानाक्षेत्र का मामला सामने आता है तो दूसरा मुकदमा दर्ज कराकर सुबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार, सीओ सदर 

chat bot
आपका साथी