रेलवे करेगा कई और ट्रेनों के समय में बदलाव

कृषक एक्सप्रेस के चार दिसंबर से बादशाहनगर स्टेशन से छूटने के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सात मिनट बाद रवाना होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 02:34 AM (IST)
रेलवे करेगा कई और ट्रेनों के समय में बदलाव
रेलवे करेगा कई और ट्रेनों के समय में बदलाव

जागरण टीम, लखनऊ/ कानपुर : रेलवे कई और स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत कृषक एक्सप्रेस के चार दिसंबर से बादशाहनगर स्टेशन से छूटने के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सात मिनट बाद रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 05008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से रात 11:10 बजे रवाना होगी। जबकि, इस ट्रेन का बादशाहनगर से प्रस्थान करने का समय रात 11:42 की जगह अब 11:49 बजे होगा। हालांकि, ट्रेन गोरखपुर 20 मिनट पहले पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में कृषक एक्सप्रेस चार दिसंबर से गोमतीनगर से सुबह 4:52 बजे की जगह 5:12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से सुबह 5:05 बजे की जगह 5:29 बजे, लखनऊ सिटी से 5:20 के स्थान पर 5:43 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 5:45 बजे की जगह 6:15 बजे आएगी।

लखनऊ मेल आलमनगर से लखनऊ जंक्शन तक पांच किलोमीटर की दूरी को अब छह मिनट की जगह 33 मिनट में तय करेगी। परिचालन कारणों से लखनऊ मेल अब सुबह 6:23 बजे की जगह 6:50 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन आलमनगर से सुबह 6:17 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 33 मिनट की यात्रा करती हुई 6:50 बजे आएगी। अभी यह ट्रेन 6:17 बजे आलमनगर से छूटकर 6:23 बजे लखनऊ जंक्शन आती है। इसी तरह एक दिसंबर से 02180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी स्पेशल आगरा फोर्ट से सुबह 5:45 की जगह 6:31 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन यमुना ब्रिज आगरा से 6:44 बजे, टूंडला से 7:22 बजे, फीरोजाबाद से 7:39 बजे, शिकोहाबाद से 7:54 बजे, इटावा से 8:26 बजे, भरथना से 8:42 बजे, फफूंद से 9:15 बजे, झींझक से 9:30 बजे, रूरा से 9:45 बजे, पनकी धाम से 10:06 बजे, कानपुर से 10:50 बजे और उन्नाव से 11:20 बजे रवाना होकर लखनऊ जंक्शन सुबह 11:40 की जगह दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी।

---------------

chat bot
आपका साथी