शहर में नाली पर बने रैंप बने मुसीबत नहीं हो पा रही जल निकासी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

शहर में शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा जहां पर नाली पर रैंप न हो। हालत यह है कि नए विकसित इलाकों ने फुटपाथ पर ही चबूतरे बना रखे है ताकि घरों के अंदर पानी नहीं आए। इसके कारण सड़क पर पानी भरा रहता है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:15 PM (IST)
शहर में नाली पर बने रैंप बने मुसीबत नहीं हो पा रही जल निकासी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से भरी पड़ी है

कानपुर, जेएनएन। शहर में नाली पर बने रैंप मुसीबत बन गए है। इसके चलते इलाकों की जल निकासी प्रभावित है।नाली पाटकर कई जगह लोगों ने पुलिया नुमा रैंप बना दी है। इसके चलते झाड़ू नहीं लग पा रही है। सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। अब बरसात में मुसीबत बन रही है।

शहर में शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा जहां पर नाली पर रैंप न हो। हालत यह है कि नए विकसित इलाकों ने फुटपाथ पर ही चबूतरे बना रखे है, ताकि घरों के अंदर पानी नहीं आए। इसके कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। कार फुटरपाथ पर खड़ी करने के लिए रैंप बना रखे है। इसके चलते नालियों को पाट दिया है।

जलभराव को लेकर कई बार लोगों के बीच में मारपीट तक हो चुकी है। नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते को नाली के ऊपर बन रहे निर्माण नहीं दिखते है। रैंप के कारण रास्ता भी जाम होता है। सड़क तक बना होने के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। इससे वाहन नहीं निकल पाते है। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि कई बार अफसरों से रैंप तोडऩे के लिए कह चुकी है। अब वह खुद अफसरों के साथ निकलकर जलभराव में दिक्कत कर रहे रैंप तोड़वाएगी।जलभराव को लेकर कई बार लोगों के बीच में मारपीट तक हो चुकी है। नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते को नाली के ऊपर बन रहे निर्माण नहीं दिखते है। रैंप के कारण रास्ता भी जाम होता है। 

यहां पर बने रैंप : रावतपुर गांव, कल्याणपुर, आवास विकास योजना तीन, पीरोड, हर्षनगर, अशोक नगर, स्वरूप नगर, तिलक नगर, आर्यनगर, माल रोड समेत कई जगह बने है। 

chat bot
आपका साथी