भारोत्तोलन में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने से खिलाडिय़ों में खुशी की लहर

भारोत्तोलन कोच राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मीराबाई चानू की इस उपलब्धि से शहर के खिलाडिय़ों में भी बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक लंबे अरसे बाद भारोत्तोलन में पदक आना भारत के लिए गौरव की बात है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:24 PM (IST)
भारोत्तोलन में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने से खिलाडिय़ों में खुशी की लहर
खेलो इंडिया में रजत पदक जीत चुकी भारोत्तोलन खिलाड़ी स्वाति यादव

कानपुर, जेएनएन। टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक मिलने पर शहर के खिलाडिय़ों ने जमकर जश्न मनाया। भारोत्तोलन में 21 वर्ष बाद रजत पदक दिलाने में कामयाबी हासिल करने वाली मीराबाई चानू की उपलब्धि पर विभिन्न खेल एसोसिएशन और खिलाडिय़ों ने जश्न मनाया और मिष्ठान वितरित किया। टोक्यो ओलंपिक में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के खिलाडिय़ों द्वारा लगातार प्रोत्साहन के लिए जागरूकता रैली और सेल्फी विद टोक्यो ओलंपिक अभियान भी चलाया जा रहा है।

शनिवार को ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने में कामयाबी हासिल करने वाली भारोत्तोलन मीराबाई चानू की उपलब्धि पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारोत्तोलन संघ के कौशलेंद्र सिंह द्वारा खिलाडिय़ों में मिठाई वितरित की गई। भारोत्तोलन संघ के प्रमुख कौशलेंद्र सिंह ने उप निदेशक खेल मुद्गिका पाठक सहित विभिन्न खेल के खिलाडिय़ों और पदाधिकारियों को बधाई दी। भारोत्तोलन कोच राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मीराबाई चानू की इस उपलब्धि से शहर के खिलाडिय़ों में भी बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक लंबे अरसे बाद भारोत्तोलन में पदक आना भारत के लिए गौरव की बात है। कानपुर ओलंपिक संघ के प्रमुख रजत आदित्य दीक्षित ने खेल और खिलाडिय़ों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के शुरुआती चरण में पदक आने से अन्य खिलाडिय़ों में उत्साह और उमंग देखने को मिलेगी और वह खेल में बेहतर करेंगे। स्पेशल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि शहर के वेटलिफ्टर भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं मीराबाई चानू के पदक हासिल करने से उनमें खुशी की लहर देखने को मिल रही है। खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

खिलाडिय़ों ने बयां की खुशी : भारोत्तोलन खेल में लंबे समय बाद पदक आने से जूनियर खिलाडिय़ों को बेहतर करने का मंच मिलेगा। खिलाडिय़ों के लिए सच में यह ऐतिहासिक दिन है। _स्वाति यादव खेलो इंडिया में रजत पदकधारी।

भारोत्तोलन जैसे खेल में महिला खिलाड़ी द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने से इस खेल से जुड़ी बेटियों को बेहतर करने का मंच मिलेगा। - स्वाति शर्मा भारोत्तोलन खिलाड़ी। खेल और खिलाडिय़ों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मीराबाई चानू ने पदक जीतकर बेटियों को गौरवान्वित किया है। - कल्पना सोनकर भारोत्तोलन खिलाड़ी।


राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर से भी बालिका वर्ग की कई खिलाडिय़ों में बेहतर प्रदर्शन किया है। मीराबाई चानू द्वारा भारोत्तोलन में पदक जीत कर बालिका वर्ग खिलाडिय़ों को बेहतर करने का संदेश दिया।

                                                                            - सना अंसारी राष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी। 

chat bot
आपका साथी