मैनपुरी से छोड़ा गया पानी शहर पहुंचा

दक्षिण क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहा पेयजल संकट मंगलवार सुबह से खत्म हो जाएगा। मैनपुरी में नहर पर निर्माण के लिए बंद किया गया पानी सोमवार शाम फिर कानपुर आ गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जलकल सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 01:49 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:10 AM (IST)
मैनपुरी से छोड़ा गया पानी शहर पहुंचा
मैनपुरी से छोड़ा गया पानी शहर पहुंचा

जागरण संवाददाता, कानपुर : दक्षिण क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहा पेयजल संकट मंगलवार सुबह से खत्म हो जाएगा। मैनपुरी में नहर पर निर्माण के लिए बंद किया गया पानी सोमवार शाम फिर कानपुर आ गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जलकल, सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। गुजैनी वाटर वर्कस के टैंक को साफ कर फिर से पानी भरवाया गया। सुबह से इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही बेनाझाबर को भी पांच करोड़ लीटर पानी मिलने लगा है।

पिछले एक सप्ताह से गुजैनी, रतनलाल नगर, बर्रा चार, बर्रा दो, उस्मानपुर, निराला नगर के जोनल पंपिग स्टेशनों पर पानी का संकट था। मैनपुरी की नहर से पानी बंद होने की वजह से किसी तरह गंगा बैराज से सप्लाई लेकर सिर्फ शाम को जनता को पानी दिया जा रहा था।

विधायक सुरेंद्र मैथानी अधिकारियों के साथ नहर, बेनाझाबर के अलावा गुजैनी वाटर वर्कस का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आज शाम को तो गंगा बैराज से आने वाले पानी से ही क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी लेकिन मंगलवार सुबह से नहर से आए पानी के जरिए आपूíत शुरू कर दी जाएगी। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जलकल, सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। गुजैनी वाटर वर्कस के टैंक को साफ कर फिर से पानी भरवाया गया। सुबह से इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही बेनाझाबर को भी पांच करोड़ लीटर पानी मिलने लगा है।

इस दौरान उनके साथ पार्षद दीपक सिंह, अनिल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवम द्विवेदी, उमाकांत पाल, विपिन कटियार, माधव शाह, रामकृष्ण राठौर, अशोक शुक्ला, अखिलेश पांडेय, लल्लन सिंह, रमाकांत पाल रहे।

chat bot
आपका साथी