आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडिल..., फिर अचानक हुई पुलिस की एंट्री और सिखाया सबक

पुलिस के जाते ही दस मिनट बाद फिर उसी तेजी में साउंड बजने लगा। इस पर किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचित कर दिया। वापस लौटी पुलिस को शिकायत सही मिली इसके पुलिस ने सबक सिखाने में देर न करते हुए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:06 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:06 PM (IST)
आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडिल..., फिर अचानक हुई पुलिस की एंट्री और सिखाया सबक
इस पर किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचित कर दिया

कानपुर, जेएनएन। पार्टी यूं ही चलेगी, आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडिल इन्हीं गानों पर मस्ती कर रहे लोगों पर पुलिस भारी पड़ गई। आंटी ने पुलिस को फोन तो किया, लेकिन यार हैंडल नहीं कर पाया और पुलिस का डंडा ऐसा चला कि तेज आवाज सन्नाटे में बदल गई। ग्वालटोली थाना पुलिस ने नियम कानून और दूसरों की परेशानी को ताक पर रखकर तेज साउंड बजा रहे लोगों का ध्वनि प्रदूषण अधिनियम में चालान कर दिया। बताया जा रहा है की इस तरह के मामले में लंबे समय बाद इस तरह की करवाई की है।

मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन का है। सोमवार देर रात गश्त पर निकली ग्वालटोली पुलिस को रात 11.30 बजे एक मकान से तेज आवाज में गाने बजते सुनाई दिए। मकान संतोष पासवान व वीरू पासवान का था। पुलिस ने रात्रि का समय, कोरोना गाइड लाइन व उच्चतम न्यायालय का नियम बताते हुए साउंड बंद करने को कहा। इस पर साउंड बंद कर दिया गया। पुलिस के जाते ही दस मिनट बाद फिर उसी तेजी में साउंड बजने लगा। इस पर किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचित कर दिया। वापस लौटी पुलिस को शिकायत सही मिली इसके पुलिस ने सबक सिखाने में देर न करते हुए। साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया और संतोष पासवान व वीरू पासवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों का धारा 15 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन का है। पुलिस के जाते ही दस मिनट बाद फिर उसी तेजी में साउंड बजने लगा। इस पर किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचित कर दिया।

chat bot
आपका साथी