कानपुर में मकान की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों का हंगामा

मुस्लिम परिवार के मकान की छत पर लगा था झंडा जिसे देखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 02:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 04:01 PM (IST)
कानपुर में मकान की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों का हंगामा
कानपुर में मकान की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों का हंगामा

जागरण संवाददाता, कानपुर : सचेंडी के कैंधा गाव में एक मकान की छत पर लगे हरे झडे को ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा समझ कर हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि मुस्लिम त्योहार बारावफात का है। जिसके बाद ग्रामीण शात हो गए।

सचेंडी के कैंधा निवासी मोहम्मद अनीस के घर की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीण पाकिस्तान का झडा होने की बात कहते हुए घर के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस वहा पहुंची। जहा पुलिस ने मकान की छत पर मुस्लिम त्योहार बारावफात का झंडा देख राहत की सांस ली। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मकान की छत से झंडा उतरवाने की बात कहने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बिठाकर बातचीत की। जिसके बाद मुस्लिम परिवार ने मकान की छत पर लगे झडे को हटा दिया। वहीं ग्रामीणों की माने तो मुस्लिम परिवार के मकान की छत पर पाकिस्तान का झडा ही लगा था। जिसे परिवार ने हंगामा होता देख हटाकर त्योहारी झडे को लगा दिया। सचेंडी एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुस्लिम परिवार के मकान की छत पर हरे रंग का त्योहारी झंडा लगा हुआ था। हंगामा कर रहे लोगों को समझा दिया गया है। वहीं मुस्लिम परिवार ने भी मकान की छत पर लगे झडे को उतार लिया है। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और अपने घरों को वापस लौट गए।

chat bot
आपका साथी