ओलंपिक के लिए जोश भरेंगे कानपुर के खिलाड़ी, चलाया रहा ओलंपिक थीम पर अभियान

कानपुर ओलंपिक परिवार द्वारा इसको लेकर आगामी दिनों में एक अभियान चलाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें कई खिलाड़ी शामिल होंगे। भारतीय दल के रवाना होने से पहले शहर में भव्य आयोजन कर ओलंपिक खेल में भारत के पदक जीतने की प्रार्थना की जाएगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 03:54 PM (IST)
ओलंपिक के लिए जोश भरेंगे कानपुर के खिलाड़ी, चलाया रहा ओलंपिक थीम पर अभियान
ओलंपिक संघ के खेलों से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। ओलंपिक जैसे विश्व के सबसे बड़े खेल मंच से शहर की प्रतिभा भले ही अभी दूर हो परंतु यहां का उत्साह कम नहीं है। शहर के पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी ओलंपिक थीम अभियान चलाकर भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम कर रहे हैं। कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा अगामी दिनों में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी विद ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मेगा वैक्सीनेशन सेंटर ग्रीनपार्क में मुख्य द्वार पर ओलंपिक संदेश देते हुए थीम पर सेल्फी लेने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के ज्यादातर खिलाड़ियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रेरणादायी संदेश देने का क्रम भी शुरू कर दिया है। इसकी पहल ओलंपिक संघ के प्रमुख रजत आदित्य दीक्षित ने की। कानपुर ओलंपिक परिवार द्वारा इसको लेकर आगामी दिनों में एक अभियान चलाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें मास्टर, पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी शामिल होंगे। भारतीय दल के रवाना होने से पहले शहर में भव्य आयोजन कर ओलंपिक खेल में भारत के पदक जीतने की प्रार्थना की जाएगी। इसके लिए ओलंपिक संघ के प्रमुख रजत आदित्य दीक्षित खेल एसोसिएशन के सदस्याें के साथ योजना बना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी