कानपुर : अधिकारियों के कई बार चेतावनी देने के बाद भी डटे हैं कब्जेदार, नहीं स्टार्ट हो पा रहा पुल का काम

अर्मापुर नहर के पास रेल की पटरी के आगे सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर लोगों ने कब्जा कर रखा है। सेतु निगम को पटरी के ऊपर पुल का निर्माण कार्य शुरू करना है लेकिन कब्जा किये हुये लोगों को सेतु निगम के अधिकारियों ने कई बार चेतावनी दी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:40 PM (IST)
कानपुर : अधिकारियों के कई बार चेतावनी देने के बाद भी डटे हैं कब्जेदार, नहीं स्टार्ट हो पा रहा पुल का काम
तीन दिन बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी

कानपुर, जेएनएन। पनकी से कल्याणपुर के बीच अर्मापुर नहर के पास पुल बनना है। निर्माण की जगह अतिक्रमण है। कब्जा किए हुए लोगों को कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई हटने को तैयार नहीं है। इस वजह से शिलान्यास के दो माह बाद भी रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं हो पाया है।

अर्मापुर नहर के पास रेल की पटरी के आगे सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर लोगों ने कब्जा कर रखा है। सेतु निगम को पटरी के ऊपर पुल का निर्माण कार्य शुरू करना है, लेकिन कब्जा किये हुये लोगों को सेतु निगम के अधिकारियों ने कई बार चेतावनी दी। इसके लोग जमे हुये हैं। सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबधंक कैसर खान ने बताया कि लगातार लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि कब्जा छोड़ दें, लेकिन बात नहीं मान रहा। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा।

सालभर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन : पनकी से कल्याणपुर के बीच दो ओवरब्रिज बनने हैं। पनकी मंदिर से भाटिया तिराहा के बीच ओवरब्रिज का काम शुरू हो गया है। इस रूट पर बड़े वाहन प्रतिबंधित हैं। छोटे वाहन पनकी कछुआ तालाब से होकर पनकी डी ब्लाक होते हुये भाटिया तिराहा की तरफ पहुंच रहे हैं। इस सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। 

chat bot
आपका साथी