राज्यपाल ने किया जैविक खेती के आयाम पुस्तक का विमोचन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. डीआर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 11:44 PM (IST)
राज्यपाल ने किया जैविक खेती के आयाम पुस्तक का विमोचन
राज्यपाल ने किया जैविक खेती के आयाम पुस्तक का विमोचन

जासं, कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. डीआर सिंह एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित पुस्तक जैविक खेती के आयाम का गुरुवार को राजभवन में विमोचन किया।

कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विमोचन के समय प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति भी मौजूद रहे। डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में जैविक खेती के सिद्धांत, विधियां, कार्बनिक खाद, गोपालन खेती पर विस्तार से जानकारी दी गई है। इससे किसान खेतों की मृदा उपजाऊ क्षमता में वृद्धि कर सकेंगे तथा गुणवत्ता परक फसल उत्पादन होगा। यह पुस्तक हिदी व सरल भाषा में लिखी गई है। विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

chat bot
आपका साथी