चित्रकूट: नाले में बहे युवक का शव 30 घंटे के बाद घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर मिला

घटना स्थल से करीब सौ मीटर दूर आंगनवाड़ी केंद्र रगौली के पास बने चैकडैम से युवक का शव बरामद किया गया चेकडैम में फंसा था शव गोताखोरों ने खोजा राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने गांव पहुंचकर स्वजन को बंधाया ढांढ़स खराब मौसम को देखकर मां ने रोका था

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM (IST)
चित्रकूट: नाले में बहे युवक का शव 30 घंटे के बाद घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर मिला
रगौली गांव में नाले में बहे युवक का शव मिलने के बाद लोगो ने बात करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

चित्रकूट, जेएनएन। पिपरावल नाले में बहे युवक का शव 30 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। रगौली में बने चैकडैम में शव फंसा था। घटना के बाद से लगातार पुलिस और गोताखोरों की टीम खोज में लगी थी। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पीडि़त परिवार से मिल ढांढ़स बंधाया है।

कंठीपुर में रहने वाले चुनकावन कोटार्य का 24 वर्षीय पुत्र चुन्नू उर्फ लवकुश बुधवार को दिन में 12 बजे उफनाए पिरावल नाले में बह गया। वह गांव के चुन्नी के साथ बाइक में रगौली रपटा से नाला पार कर रहा था। तभी घटना हो गई थी। एसडीएम राम प्रकाश और सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव के देखरेख में रात पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला था लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार की शाम करीब चार बजे घटना स्थल से करीब सौ मीटर दूर आंगनवाड़ी केंद्र रगौली के पास बने चैकडैम से युवक का शव बरामद किया गया। परिवार में कोहराम मच गया। पीडब्लूडी विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि चुन्नू दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन में घर आया था। कई बार कंपनी से फोन भी आया कि दिल्ली आओ पर बीमारी के भय से वह नहीं गया था।

खराब मौसम को देखकर मां ने रोका था

मौसम खराब होने पर मां रानी देवी ने चुन्नू को मना किया था। कहा था माौसम खराब है, अभी मत जाओ रपटे में पानी ज्यादा होगा पर उसने बात नहीं सुनी थी। रो-रोकर बेहोश होते हुए मां बोल रही थी कि पुत्र ने अगर उसका कहना मान लिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

chat bot
आपका साथी