फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

बिधनू न्यू आजाद चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की घटना।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 01:41 AM (IST)
फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

संवाद सहयोगी, बिधनू : बिधनू न्यू आजाद चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 48 वर्षीय मजदूर पदम सिंह का शव पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

मूलरूप से जालौन चपेला बदौरा निवासी पदम सिंह वर्तमान में न्यू आजाद नगर में पत्नी अंजना और दो बेटे दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे। पत्नी के मुताबिक पड़ोस में डॉक्टर बंगाली के निर्माणाधीन मकान में पति वाल पुट्टी का काम कर रहे थे। गुरुवार रात को वह पुट्टी करने की बात कहकर घर से निकले थे। रात को वापस घर न लौटने पर वह डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान में पहुंचीं तो देखा पति का शव पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पदम लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। ---------

आटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर : जरौली फेस-दो निवासी 48 वर्षीय आटो चालक बृजेश शुक्ल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि बृजेश घर में अकेले थे। उनकी पत्नी सरोज व बेटा शिवा गाजियाबाद में रहने वाली बेटी चंचल के यहां गए थे। पुलिस की सूचना पर स्वजन घर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी के मुताबिक स्वजन से हुई पूछताछ में बृजेश के कुछ समय से तनाव में होने की बात सामने आयी है। माना जा रहा है कि तनाव के चलते बृजेश ने फांसी लगाकर जान दी है।

chat bot
आपका साथी