जो मोदी विरोधी, वह बौद्धिक नक्सलवादी : पांडेय

जागरण संवाददाता, कानपुर : बौद्धिक नक्सलवाद पर देश भर में छिड़ी बहस के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:44 PM (IST)
जो मोदी विरोधी, वह बौद्धिक नक्सलवादी : पांडेय
जो मोदी विरोधी, वह बौद्धिक नक्सलवादी : पांडेय

जागरण संवाददाता, कानपुर : बौद्धिक नक्सलवाद पर देश भर में छिड़ी बहस के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने इस शब्द को अपनी परिभाषा दे दी है। बुधवार को यहां भाजपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ की संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि जो मोदी विरोधी, वह राष्ट्र विरोधी और बौद्धिक नक्सलवादी है। यही नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्होंने अप्रेंटिस कर रहा 'नॉनसेंस लीडर' कहा।

भाजपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा मर्चेट चैंबर हॉल में 'बौद्धिक नक्सलवाद : राष्ट्र विरोधी चरित्र' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई विचारधाराएं प्रवेश कर गई। वर्तमान में देश के परिवेश पर मौलिक चिंतन की विचारधारा वाली इकलौती पार्टी भाजपा है। बाकी विरोधी दल तो विचारधारा शून्य, गुट, गिरोह और व्यक्तिवादी राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संपन्न बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, विरोधी इससे ईष्र्या कर रहे हैं। भीमा कोरेगांव में बौद्धिक नक्सलवादियों ने देश के खिलाफ लड़ने वालों की बरसी मनाई। देश को आंतरिक और वैचारिक रूप से तोड़ने के लिए इस तरह का नक्सलवाद फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए बोले कि राहुल बाबा अभी अप्रेंटिस कर रहे हैं। खुद अपनी ही पार्टी को नहीं जानते। बौद्धिक नक्सलवाद शब्द सबसे पहले उनके ही नेता पी. चिदंबरम ने दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नहीं कि कांग्रेस में विचारवान नेता नहीं हैं। मोतीलाल वोरा विद्वान हैं, लेकिन अब वह कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। कांग्रेस दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी जैसे नेताओं के हाथ में हैं। राहुल गांधी खुद नॉनसेंस लीडर हैं।

---

ये भी रहे मौजूद

मंच पर महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, सुरेंद्र मैथानी, प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रो. अनिल मिश्रा, क्षेत्रीय सह संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र सोमानी, जिला संयोजक नागेंद्र शुक्ला, डॉ. रामशरण तिवारी, रामकुमार शुक्ला, शशांक दीक्षित भी थे।

chat bot
आपका साथी