KDA के अभियंता और बिल्डरों का गठजोड़ बिगाड़ रहा शहर की सूरत, पार्षद बोले... कमेटी बना हो कार्रवाई

लोगों ने निर्माण कर लिए। इसको लेकर सदन में पार्षद नवीन पंडित राजीव सेतिया सौरभ तिवारी अभिषेक गुप्ता अरविंद यादव ने कहा कि बिना पार्किंग के बन रहे निर्माणों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध बन रहे निर्माण के चलते चूना नगर निगम को लग रहा है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:05 PM (IST)
KDA के अभियंता और बिल्डरों का गठजोड़ बिगाड़ रहा शहर की सूरत, पार्षद बोले... कमेटी बना हो कार्रवाई
नगर निगम, केडीए और पार्षदों की समिति बनायी जाए

कानपुर, जेएनएन। केडीए के प्रवर्तन दस्ते के अवर अभियंता बिल्डरों से दोस्ती करके शहर की सूरत बिगाड़ रहे है। अवैध इ्मारतों के बनने से शहर जाम, चोक सीवर और लापता फुटपाथ से जूझ रहा है। अवैध निर्माण के साथ ही फुटपाथ और सड़क पर निर्माण भी अभियंतों को सुविधा शुल्क के आगे नहीं दिख रहे है। नगर निगम सदन ने पार्षदों ने मामला उठाया है। समिति बनाकर कार्रवाई की जाए। अगर इन्हें नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब पूरे शहर की सूरत बदरंग हो जाएगी और उस वक्त हम लोगों के पास सिवाय पछताने की अलावा कुछ नहीं होगा।

सीसामऊ, स्वरूप नगर, आर्यनगर, मालरोड, पनकी श्यामनगर, जाजमऊ, रावतपुर, तिलक नगर, अशोक नगर जवाहर नगर, नेहरू नगर, रामबाग, पीरोड, जीटी रोड, फजलगंज समेत कई इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण मुसीबत बन गए है।

सड़क घेर कर लोगों ने निर्माण कर लिए। इसको लेकर सदन में पार्षद नवीन पंडित, राजीव सेतिया, सौरभ तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अरविंद यादव ने कहा कि बिना पार्किंग के बन रहे निर्माणों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध बन रहे निर्माण के चलते चूना नगर निगम को लग रहा है। नगर निगम भी शहर में बिना नक्शे के और मलबा शुल्क न मिलने वाले निर्माणों पर कार्रवाई करे। सड़क पर मलबा डाल देते है इससे सड़क उखड़ जाती है बाद में नगर निगम को बनानी पड़ती है। साथ ही सीवर और पेयजल योजना पर भी असर बढ़ता है। नगर निगम, केडीए और पार्षदों की समिति बनायी जाए, ताकि अवैध इमारतों की जांच हो सके। 

chat bot
आपका साथी