अस्थाई डिवाइडर व ट्रैफिक बूथ दिलाएंगे जाम से निजात

शहर के यातायात को दुरुस्त करने के लिए आइजी मोहित अग्रवाल ने इस गुरुवार भी किया निरीक्षण।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:51 AM (IST)
अस्थाई डिवाइडर व ट्रैफिक बूथ दिलाएंगे जाम से निजात
अस्थाई डिवाइडर व ट्रैफिक बूथ दिलाएंगे जाम से निजात

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर के यातायात को दुरुस्त करने के लिए आइजी मोहित अग्रवाल प्रत्येक गुरुवार को शहर के जाम वाले स्थानों का जायजा लेते हैं। इसी कड़ी में आइजी गुरुवार को पहले कल्याणपुर चौराहे पहुंचे। यहां क्रासिग पर यातायात का अधिक दबाव था। अतिक्रमण के साथ ई-रिक्शा, आटो-टेंपो की अराजकता नजर आई। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी कल्याणपुर जनार्दन प्रताप सिंह को फटकारने के साथ दुकानदारों के अतिक्रमण व डग्गामार वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा का संचालन केवल शिवली रोड तक रखा जाए। ग्राम समाज व तालाबों पर कब्जे मिलने की शिकायतों पर उन्होंने कल्याणपुर थाना प्रभारी को भूमाफिया की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

यहां से वह कल्याणपुर पनकी रोड की ओर बढ़े तो दुकानों के बाहर सामान का डिस्प्ले और उसके आगे ठेलिया दुकानदारों का अतिक्रमण नजर आया। एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आइजी ने क्रासिग से 50 मीटर अस्थाई डिवाइडर बनाने एवं सुगम संचालन के लिए दो यातायात पुलिस कर्मियों के साथ थाने से दो सिपाहियों की ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए।

कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय, नीरज सिंह, मनोज कलवानी, टीटू भाटिया, पवन वाजपेयी आदि ने आइजी का स्वागत किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक बसंत लाल, एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।

आइजी ने कल्याणपुर के बाद मंधना तिराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान जीटी रोड पर दोनों तरफ से बेतरतीब यातायात की चाल देखकर उन्होंने मंधना तिराहे पर तीनों ओर 50-50 मीटर के अस्थाई डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। यातायात संचालन के लिए उन्होंने दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगवाने और लोहिया ग्रुप की ओर से दो गार्ड मदद के लिए लगाने के निर्देश दिए। आइजी ने मंधना तिराहे से व्यवस्थित यातायात के लिए दोनों ओर स्लिप वे और लोहिया ग्रुप से समन्वय स्थापित करके यहां ट्रैफिक बूथ बनाने को कहा। वहीं उन्होंने बिठूर थाना प्रभारी को तिराहे से दुकानदारों का अतिक्रमण और यहां लगे होर्डिंग बैनर को हटवाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी