Kanpur weather update - उत्तर पश्चिमी सर्द हवा पर लगेगा ब्रेक, जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू में सक्रिय होने से बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। हवा धीमी गति से चलेगी। वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने से हल्की ठंडक बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 11:48 AM (IST)
Kanpur weather update - उत्तर पश्चिमी सर्द हवा पर लगेगा ब्रेक, जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ
बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर, जेएनएन। जम्मू कश्मीर के पास मंगलवार की शाम को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तर पश्चिमी सर्द हवा पर ब्रेक लग गया है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा। हवा धीमी गति से चलेगी। वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने से हल्की ठंडक बनी रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा 1.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसद रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आद्र्रता 90 फीसद रिकार्ड हुई। मौजूदा समय में कोई भी मौसमी सिस्टम नहीं बने हैं। अरब सागर और हिंद महासागर में चक्रवाती हवा सक्रिय नहीं है।

अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। यहां बुधवार से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। चार फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी