कन्नौज: दोस्तों के साथ खेत पर गए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर चौकी के जुर्रापुर्वा गांव निवासी योगेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र प्रांशु कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार दोपहर वह दोस्तों के साथ बाजार गया था। वापस आने पर शाम चार बजे करीब फिर दोस्तों के साथ खेतों पर चला गया जो घर नहीं लौटा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:21 PM (IST)
कन्नौज: दोस्तों के साथ खेत पर गए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
कन्नौज में गड्ढे में डूबकर जान गंवाने वाला प्रांशु। फाइल फोटो।

कन्नाैज, जेएनएन। दोस्तों के साथ खेत पर गए किशोर की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। दोस्तों ने घटना की जानकारी स्वजन को नहीं दी। पिता के पूछने पर भी नहीं बताया। बहन के बताने पर तलाश की तो पानी के अंदर शव मिला। इस पर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया और तहरीर दी है।

ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर चौकी के जुर्रापुर्वा गांव निवासी योगेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र प्रांशु कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार दोपहर वह दोस्तों के साथ बाजार गया था। वापस आने पर शाम चार बजे करीब फिर दोस्तों के साथ खेतों पर चला गया, जो घर नहीं लौटा। इससे स्वजन ने उसकी तलाश की। प्रांशु का कोई पता नहीं चला। रात नौ बजे थकहार कर घर पहुंचे तो बेटी मोहनी ने शाम को दो दोस्तों के साथ भाई को खेत के पास देखने की बात कही। बेटी के बताने पर पिता दोस्तों के घर गए और जानकारी की, लेकिन दोस्तों ने कुछ नहीं बताया है। बेटी के बताए स्थान पर पिता ने रात में ही ग्रमीणों के साथ तलाश की, तो एक गड्ढे के पास प्रांशु की साइकिल व कपड़े मिले, लेकिन आसपास नहीं दिखाई दिया। इस पर पिता ने पानी में होने की आशंका जताकर अंदर घुसकर तलाश की तो बेटा का शव मिला। चिकित्सक को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट व नाक से खून मिला। इससे हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में किसी कारण तहरीर बेटे का पैर फिसलक गड्ढे में गिरकर मौत की दी है। रविवार सुबह तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने जानकारी की। मदद का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट आने पर हत्या व आत्महत्या की पुष्टि होगी। वहीं, थाने पर पहुंचे विधायक कैलाश राजपूत व जिला पंचायत सदस्य शिल्पी भारती ने पीड़ित स्वजन को सांत्वना दी।

खनन माफिया ने बनाया था गड्ढा: औसेर में मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। इससे प्रशासन व पुलिस बेखबर है। खनन करने वालों ने कई जगह गहरे व बड़े गड्ढे कर दिए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा न होने से बच्चे व बुजुर्ग दुर्घटना के शिकार होते आ रहे हैं। 

लीड : मिट्टी खोदते समय धंसका टीला, बालिका की मौत 

फोटो संख्या : 17

-मदारीपुर रोड पर काली मंदिर के पास हुआ हादसा 

-एक बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला   

संवाद सूत्र,  सिरसा कलार : थाना क्षेत्र में मदारीपुर रोड पर रविवार को काली माता मंदिर के पास मिट्टी खोदते समय टीला धंसक गया। दो बालिका मिट्टी में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों  ने मिट्टी  उबारकर एक बालिका को तो बचा लिया, लेकिन एक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद बच्ची के स्वजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।  

 दीपावली को लेकर कच्चे घरों में लिपाई पुताई का काम चल रहा है।  सिरसा कलार निवासी राजेश यादव की  12 वर्षीय पुत्री  राधा अपने परिवार की  11 वर्षीय बालिका पूनम  के साथ  मदारीपुर रोड स्थित  माता मंदिर के पास बने टीले पर मिट्टी खोदने गई थी।  मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस गया। जिससे दोनों बालिकाएं मिट्टी में दब गईं।  मौके पर पहुंची एक बुजुर्ग महिला  के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिससे   आसपास के लोगों ने  पूनम पुत्री स्वर्गीय  किलेदार  यादव  को तुरंत बाहर निकाला  इसके बाद  राधा यादव को भी बाहर निकाला गया।  जिसमें 12 वर्षीय राधा ज्यादा चोटिल हो गई थी स्वजन उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने  राधा को मृत घोषित कर दिया जब कि पूनम का  प्राथमिक इलाज किया गया। राधा की मौत से  उसे परिवार में कोहराम मच गया है।  उसकी माता रुक्मणी का  रो-रो कर  बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया  मृतक राधा के पिता राजेश  मजदूरी करता है। उसका घर  आधा कच्चा है बीते दो-तीन दिन से  पूरा परिवार मिट्टी लेने गया था  रविवार को  उसकी पुत्री अकेले ही मिट्टी लेने चली गई ।बिना जानकारी  मिट्टी खोदने से हादसा हो गया   मृतक किशोरी अपने दो बहनों और एक भाईं मे सबसे छोटी थी। पुलिस को  को इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है । पोस्टमार्टम कराए बगैर स्वजन ने शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय ङ्क्षसह का कहना है कि घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है। फिर भी प्रकरण की जांच की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी