किशोर ने कबूलीं हैवानियत की दो और घटनाएं, सात साल की उम्र में किया था पहला अपराध

बिधनू थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो देखकर बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित किशोर ने पुलिस की पूछताछ में हैवानियत दो और घटनाएं कबूल की हैं। उसने सात साल की उम्र में पहला अपराध करने की जानकारी दी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:57 AM (IST)
किशोर ने कबूलीं हैवानियत की दो और घटनाएं, सात साल की उम्र में किया था पहला अपराध
पुलिस की पूछताछ में सामने आई सनसनीखेज जानकारी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। 13 साल के जिस किशोर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है, उसे लेकर पुलिस को सनसनीखेज जानकारी मिली हैं। सामने आया है कि किशोर ने इससे पहले भी दुष्कर्म की दो घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बिधनू थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर फोरेंसिक टीम के हवाले कर दिया गया था। फोरेंसिक टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि किशोर जब केवल सात साल का था, उसने पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तब मामला खुला नहीं, जिसकी वजह से यह मामला सामने नहीं आया। इसके बाद भी उसने एक बार ऐसा और भी किया। यह तीसरी बार था, जिसमें वह पकड़ा गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक आरोपित किशोर का शारीरिक विकास भी अनियंत्रित है और शायद यही कारण है कि इतनी कम उम्र में भी वह इतना खूंखार हो गया है।

पिता और डाक्टर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

इस मामले में आरोपित किशोर के पिता और बच्ची का पहले इलाज करने वाला डाक्टर भी दोषी है। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने इन्हें आरोपित क्यों नहीं बनाया। एसपी कानपुर आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह घटना दोपहर की है और पुलिस को रात के समय 1090 से सूचना मिली। यानी इस दौरान घटना को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस आरोपित के पिता और इलाज करने वाले डाक्टर की भूमिका की जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी