कानपुर में 183 राशन दुकानों पर मिलेगा मक्का, जानिए- ब्लाकवार वितरण की पूरी जानकारी

कानपुर शहर में राशन कार्डधारकों को मक्का भी राशन दुकानों से दिया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और राशन दुकानदारों को प्रति कार्ड पर न्यूनतम पांच किलो मक्का बांटने के लिए निर्देशित किया गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:51 AM (IST)
कानपुर में 183 राशन दुकानों पर मिलेगा मक्का, जानिए- ब्लाकवार वितरण की पूरी जानकारी
कानपुर में सरकारी राशन दुकानों से मक्का वितरण होगा।

कानपुर, जेएनएन। राशन कार्ड धारकों को गेंहू, चावल के साथ अब मक्का भी मिलेगा।फरवरी से अंत्योदय कार्ड पर पांच किलो मक्का दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड पर ग्रामीण क्षेत्रों में एक यूनिट पर एक किलो मक्का बंटेगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में 183 दुकानों पर मक्का दिया जाएगा। राशन कार्ड धारकों को एक रुपये प्रतिकिलो मक्का दिया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी से अंत्योदय कार्ड पर गेंहू की मात्रा काट के पांच किलो मक्का दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति यूनिट एक किलो मक्का वितरित किया जाएगा। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को मक्का दिए जाने की अनुमति दी है। मक्का वितरण फरवरी से शुरु किया जाएगा।

जनपदों में उपलब्धता के आधार पर मक्का का वितरण किया जाएगा। कानपुर में 63148 अंत्योदय कार्ड पर 315.740 मिट्रिक टन मक्का तथा पात्र गृहस्थी कार्ड पर 2599734 यूनिट पर 1651.700 मिट्रिक टन मक्का वितरित किया जाएगा। अंत्योदय योजना के प्रति कार्ड धारक 15 किलोग्राम गेहू, 15 किलोग्राम चावल व पांच किलोग्राम मक्का मिलेगा। पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेंहू, दो किलोग्राम चावल व एक किलोग्राम मक्का का वितरण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 183 उचित दर की दुकानों पर मक्का का वितरण किया जाएगा।

कानपुर में वितरण स्थल : खाद्य क्षेत्र अनवरगंज में 11, आचार्य नगर में 11, कर्नलगंज में 12, किदवईनगर में 28, कृष्णा नगर में 18, कैंट में 14, कोतवाली में 15, कोपरगंज में 8, जूही में 33, नवाबगंज में 16, पनकी में 17 दुकानों पर मक्का का वितरण होगा।

एक किलो गेहूं की होगी कटौती

पहले चरण में शहर की 700 दुकानों में सिर्फ 183 दुकानों में आवंटन किया जाना है। इसके साथ ही विकासखंडों में मक्का का वितरण भी किया जाना है। आपूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्ड में पांच किलो ग्राम की जगह चार किलोग्राम दिया जाएगा। एक किलोग्राम गेंहू में कटौती करके उसकी जगह मक्का दिया जाएगा।

इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड घारकों को एक रुपये किलो की दर से पांच किलो मक्का दिया जाएगा। सभी विकासखंडों में शत प्रतिशत कोटेदार के माध्यम से मक्के का वितरण किया जाएगा। वहीं, कोटेदार डिंपल, रवि, अंकुर ने बताया कि सभी कार्डों में मक्का नहीं आने से ग्राहकों में झगड़े की स्थिति पैदा होगी। कोटेदारों ने मांग कि सभी कार्डधारकों को मक्का दिया जाए।

दुकानें : अंत्योदय कार्ड : पात्र गृहस्थी कार्ड

अनवरगंज 119.20 :358.47

आचार्य नगर 77.68 :239.91

कर्नलगंज 71.85 :314.94

किदवई नगर 143.48 :983.15

कृष्णानगर 155.85 :563.81

कैंट 71.30 :401.04

कोतवाली 95.50 421.25

कोपरगंज 59.40 :205.32

जूही 186.45 :952.25

नवाबगंज 84.80 ::592.72

पनकी 85.85 : 592.72

विकासखंडों की सूची

ककवन : 0.45 : 422.67

कल्याणपुर 181.70 1190.34

घाटमपुर 250.15 1366.18

चौबेपुर 172.70 919.59

पतारा 174.90 973.46

बिधनू 207 1242.78

बिल्हौर 218.85 1133.02

भीतरगांव 239.60 1076.82

शिवराजपुर 213.60 808.62

सरसौल 206.55 1226.77

chat bot
आपका साथी