राष्ट्रीय भारोत्तोलन में दम दिखाएंगी शहर की बेटी स्वाति, इस तहर से शुरू किया सफर

प्रतियोगिता में शहर से हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं। 87 किलो से अधिक भारवर्ग में स्वाति ने प्रदेश की टीम में चयन पक्का किया। इससे पहले वे वर्ष 2017 से लेकर 2020 में हुई नेशनल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शहर का मान बढ़ा चुकीं हैं

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:39 PM (IST)
राष्ट्रीय भारोत्तोलन में दम दिखाएंगी शहर की बेटी स्वाति, इस तहर से शुरू किया सफर
स्वाति खेलो इंडिया में रजत पदक और जूनियर इंडिया कैंप में जलवा दिखा चुकीं

कानपुर, जेएनएन। हाल में ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू के नक्शे कदम पर चलकर शहर की स्वाति राष्ट्रीय भारोत्तोलन के लिए चयनित हो गई हैं। स्वाति ने बागपत में संपन्न हुए स्टेट ट्रायल में दमदार प्रदर्शन कर पटियाला राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। वे प्रतियोगिता में उप्र की टीम से 87 से अधिक भारवर्ग की स्पर्धा में खेलेंगी। नौ से 13 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए स्वाति आठ को रवाना होंगी। कोच राघवेंद्र ने बताया कि प्रदेश की चुनिंदा भारोत्तोलन खिलाड़ी स्वाति खेलो इंडिया में रजत पदक और जूनियर इंडिया कैंप में जलवा दिखा चुकीं हैं।

शुक्लागंज निवासी खिलाड़ी संसाधन के अभाव व आॢथक तंगी के बीच सफलता की इबारत लिख रहीं हैं। कोच के मुताबिक संक्रमण के चलते लंबे समय से ग्रीनपार्क स्टेडियम के बंद होने के कारण स्वाति ने बिरहाना रोड स्थित देशी जिम में तैयारियों को दुरुस्त किया। जिसके बदौलत स्टेट ट्रायल में दमदार प्रदर्शन व राष्ट्रीय भारोत्तोलन में चयन लेकर शहर का गौरव बढ़ाया। स्वाति राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शहर से हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं। 87 किलो से अधिक भारवर्ग में स्वाति ने प्रदेश की टीम में चयन पक्का किया। इससे पहले वे वर्ष 2017 से लेकर 2020 में हुई नेशनल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शहर का मान बढ़ा चुकीं हैं। स्वाति ने बताया कि कोच के मार्गदर्शन में साथी खिलाड़ी सना, स्वाति शर्मा व कल्पना के साथ प्रतिदिन अभ्यास कर रहीं हूं। कोच स्नैच और क्लीन जर्क की बारीकियों सिखाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं। स्वाति बतातीं हैं कि संसाधन की कमी और आॢथक तंगी हमेशा आड़े आई। परंतु मन को पक्का कर खेलो इंडिया व अन्य स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पहचान हासिल की।  

chat bot
आपका साथी