Swami Vivekananda News: IIT Kanpur में पढ़ाया जाता है स्वामी विवेकानंद का जीवन पाठ, हर सटर्डे लगती क्लास

कानपुर में आइआइटी में यूथ फोरम और शहर के आरके नगर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पाठ पढ़ाया जा रहा है। आइआइटियंस के लिए तो यह संजीवनी बन चुका है और युवाओं को मुकाम तक पहुंचा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Swami Vivekananda News: IIT Kanpur में पढ़ाया जाता है स्वामी विवेकानंद का जीवन पाठ, हर सटर्डे लगती क्लास
कानपुर में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से रू-ब-रू कराया जा रहा।

कानपुर, जेएनएन। आत्मनो मोक्षार्थं जगत हिताय च अर्थात स्वयं के मोक्ष के लिए और जगत कल्याण के लिए हमेशा काम करें। स्वामी विवेकानंद अक्सर ही ये श्लोक बोलते थे। यही रामकृष्ण मिशन का ध्येय वाक्य बना। वर्तमान में यह आइआइटियंस के लिए संजीवनी बन चुका है और युवाओं को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में मददगार बना हुआ है। देश-विदेश तक मेधा का परचम फहरा रहा है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने को लेकर यादें फिर सबके स्मृति पटल पर ताजा हो गई हैं।

आइआइटी कानपुर में विवेकानंद यूथ फोरम के तहत प्रत्येक शनिवार को छात्र-छात्रओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ा पाठ पढ़ाया जाता है। वहीं, आरके नगर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में हर तीन माह में युवा सम्मेलन में युवाओं को सीख दी जाती है। दरअसल, वेल्लूर मठ में स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना वर्ष 1897 में की थी। देशभर में अब इनकी संख्या 220 से अधिक है। विदेश में भी कई आश्रम हैं।

स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद ’ जागरण

आश्रम में संचालित पुस्तकालय से जुड़े हैं सैकड़ों युवा

आरके नगर स्थित आश्रम में वर्ष 1967 से संचालित पुस्तकालय से सैकड़ों युवा जुड़े हैं, जो महापुरुषों, राजनीतिज्ञों व तमाम लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन करते हैं। इसकी सदस्यता के लिए उन्हें बहुत कम शुल्क जमा करना होता है। रामकृष्ण मिशन आश्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को दैहिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक तरह से जोड़ना है। सभी आश्रमों में इसके लिए कार्य हो रहे हैं। - स्वामी आत्मश्रद्धानंद, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, आरके नगर, कानपुर।

यू-ट्यूब और फेसबुक पर सजीव प्रसारण

आश्रम में प्रतिदिन पूजा और संध्या आरती होती है। इनके साथ ही दूसरी गतिविधियों का यू-ट्यूब व फेसबुक पर प्रसारण होता है, जिसे कोई भी देख सकता है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस व मां शारदा देवी की जीवनी भी युवाओं को पढ़ाई जाती है।

chat bot
आपका साथी