कन्नौज में घूमते मिले संदिग्ध कश्मीरी, मस्जिदों में चलाया गया सर्च अभियान Kannauj News

राम बरात के दौरान गतिविधियां संदिग्ध देख पुलिस को दी जानकारी पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:21 PM (IST)
कन्नौज में घूमते मिले संदिग्ध कश्मीरी, मस्जिदों में चलाया गया सर्च अभियान Kannauj News
कन्नौज में घूमते मिले संदिग्ध कश्मीरी, मस्जिदों में चलाया गया सर्च अभियान Kannauj News

कन्नौज, जेएनएन। मानीमऊ में बीते कई दिनों से घूम रहे संदिग्ध कश्मीरियों को देख लोग दहशत में आ गए। रविवार को मियागंज से निकली राम बरात के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ के बाद पहचान पत्र आदि देखकर उन्हें छोड़ दिया। इधर जानकारी मिलने पर खुफिया भी सक्रिय हो गई और क्षेत्र की मस्जिदों में सर्च अभियान चलाकर कश्मीरियों के बाबत पूछताछ की।

   बीते 20-25 दिनों से क्षेत्र में पांच-छह संदिग्ध कश्मीरी देखे जा रहे थे। उन्हें लेकर लोग आशंकित थे लेकिन रविवार को मियांगंज में राम बरात के दौरान नूरानी मस्जिद के पास इनकी गतिविधियां संदिग्ध देख लोगों ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने क्षेत्र में आतंकी होने की सूचना देकर उनके इरादों को लेकर आशंका जताई। इसके बाद सक्रिय हुई मानीमऊ चौकी पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें पकड़ा और थाने में पूछताछ के बाद छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज राजीव सिंह का कहना है कि उनके पास कश्मीर की आइडी थी। वह लोग कश्मीर में मस्जिद बनाने के नाम पर चंदा एकत्र कर रहे थे। इधर एलआइयू इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेजी गई है। मस्जिदों में जांच के साथ ही ग्र्रामीणों से जानकारी जुटाई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी आइडी की भी जांच की जाएगी।

ठठिया से पकड़े गए तीन और कश्मीरी

ठठिया और कन्नौज पुलिस ने ठठिया के मलगई गांव की मदीना मस्जिद से तीन और कश्मीरियों को दबोचा। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी हुई है। कन्नौज सदर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा तीनों को पूछताछ के लिए कप्तान के पास लेकर गए। तीनों ने मस्जिद के नाम पर चंदा लेने की बात कही है।

दिन में मांगते थे चंदा, रात में करते थे  मीटिंग

मानीमऊ के लोगों का दावा है कि दिन में यह लोग चंदा मांगते थे और शाम होते ही घर-घर जाना शुरू कर देते थे। वहां खासतौर से युवाओं को एकत्र कर मीटिंग करते थे। ये प्रक्रिया कई दिनों से चल रही थी। इस पर लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण बताते हैं कि राम बरात वाले दिन मियागंज गांव में चार लोगों को नूरानी मस्जिद  के पास चंदा वसूल करते समय पकड़ा था। पुलिस के पूछताछ के बाद छोडऩे से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गुरुवार को भी दो कश्मीरी देखे गए।

गले नहीं उतर रही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली की बात

पुलिस का दावा है कि ये लोग मस्जिद निर्माण के नाम पर चंदा वसूली कर रहे थे। ये बात किसी के गले नहीं उतर रही। अगर वो मस्जिद के लिए चंदा जुटा रहे थे तो रात में लोगों के घर-घर जाकर मीङ्क्षटग क्यों करते थे। इस मीङ्क्षटग में क्या बात होती थी। इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।

इन गांवों में घूमते दिखे

सैय्यदपुर सकरी, राजगीर, मढ़हारपुर, मियागंज, जसौली, तिखवा, तेरामल्लू, मित्रसेनपुर, दाईपुर, नहर घाटी, तकिया, अहमदपुररौनी, मकदूमपुर, कपूरापुर, रामपुर राजा आदि।

क्या बोले पुलिस कप्तान

चार कश्मीरियों को पकड़ा गया है। आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड मिला है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। सभी को हिरासत में लिया है, पूछताछ के बाद ही छोड़ा जाएगा।

अमरेंद्र प्रसाद, एसपी। 

chat bot
आपका साथी